लीची खाने में जितनी मीठी होती है उतनी ही सेहत के लिए फायदेमंद होती है। नियमित इसका सेवन करने से शरीर में जरुरी पोषक तत्वों की कमी पूरी होती है। इसमें विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो पुरानी बीमारियों को रोकता है और इम्यूनिटी को बेहतर करता है।
लीची में पानी अधिक मात्रा में होता है। लीची शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है। बॉडी फंक्शनिंग को बेहतर करती है और हाइड्रेट करती है।
पढ़ें :- IND vs NAM : अभिषेक शर्मा को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती, नामीबिया के खिलाफ मैच खेलना मुश्किल
इतना ही नहीं लीची विटामिन सी से भरपूर होती है। इसका सेवन करने से शरीर को रोगो से लड़ने की ताकत मिलती है। इम्यूनिटी बेहतर होती है। लीची में ऐसे कई गुण मौजूद हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम कर सकते हैं। लीची में अच्छी खासी मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को स्टेबल बनाए बनाए रखने में मददगार है।