1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा के मंदिरों पर बड़ा फोकस: लखनऊ में गरजे विधायक ऋषि त्रिपाठी, प्राक्कलन समिति में रखा विकास का मास्टर प्लान

नौतनवा के मंदिरों पर बड़ा फोकस: लखनऊ में गरजे विधायक ऋषि त्रिपाठी, प्राक्कलन समिति में रखा विकास का मास्टर प्लान

नौतनवा के मंदिरों पर बड़ा फोकस: लखनऊ में गरजे विधायक ऋषि त्रिपाठी, प्राक्कलन समिति में रखा विकास का मास्टर प्लान

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने राजधानी लखनऊ में आयोजित विधानसभा की प्राक्कलन समिति की बैठक में हिस्सा लेते हुए अपने क्षेत्र के विकास का व्यापक एजेंडा जोरदार तरीके से सरकार के सामने रखा।

पढ़ें :- चंदौली में मंदिर का गुंबद भरभराकर गिरने से एक की मौत: अखिलेश यादव बोले-हादसा बेहद ही दुखद, परिजनों को दें एक करोड़ की सहायता राशि

इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से पर्यटन विभाग से जुड़े मुद्दों पर नौतनवा के प्रमुख मंदिरों के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की विस्तृत योजना प्रस्तुत की।

बैठक में विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि “नौतनवा विधानसभा धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध है। यहां स्थित प्राचीन मंदिरों को विकसित कर क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन का हब बनाया जा सकता है। इससे नौतनवा की पहचान मजबूत होगी और हजारों लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।”

विकास की तेज रफ्तार— त्रिपाठी की सक्रियता का नतीजा

गौरतलब है कि विधायक ऋषि त्रिपाठी लगातार विधानसभा में नौतनवा के विकास से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाते रहे हैं।

पढ़ें :- यूपी के आठ प्रमुख गन्ना उत्पादक जिलों के 40 शिक्षक प्रशिक्षण देगी योगी सरकार

स्थानीय लोगों का कहना है कि “आजादी के बाद जितना विकास नहीं हुआ, उससे अधिक काम इन चार वर्षों में नौतनवा में दिखाई देता है।”

यह भी खास है कि राजनीतिक विरोधी भी क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की सराहना कर रहे हैं, जो त्रिपाठी की कार्यशैली और प्रतिबद्धता का प्रमाण माना जा रहा है।

नौतनवा— धार्मिक पर्यटन का उभरता केंद्र

सरकारी स्तर पर मंदिरों के विकास, मार्गों के चौड़ीकरण, रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था और पर्यटन सुविधाओं की दिशा में प्रस्ताव रखे जाने के बाद अब माना जा रहा है कि आने वाले समय में नौतनवा क्षेत्र धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनकर सामने आएगा।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

पढ़ें :- केजरीवाल, बोले- राम मंदिर चढ़ावा चोरी से मोदी सरकार का भरोसा टूटा, AAP ने शुरू किया देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...