Paan Patta Ke Upay : पान के पत्ते देखने में जितने सुंदर लगते है ये उतने ही गुणकारी होते है। पूजा अनुष्ठान में देवी देवताओं को पान अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। पान में चमत्कारी शक्तियां पाई जाती है। पान में ब्रम्हांडीय ऊर्जा पायी जाती है। ये ऊर्जा अत्यधिक चमत्कारी होती है। पान का ताजा पत्ता चढ़ाना ज्यादा शुभ माना जाता है।
जानिए पान के पत्तों का इस्तेमाल करने से पहले किन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।
पढ़ें :- Shardiya Navratri Maa Katyayani : संसार में संतुलन और धर्म स्थापना के लिए करें मां कात्यायनी की पूजा, अंतर्ज्ञान का केंद्र हैं
1.स्कंद पुराण के अनुसार पान के पत्तों की उत्पत्ति समुद्र मंथन के दौरान हुई थी और सर्वप्रथम समुद्र देव की पूजा में पान के पत्ते का उपयोग किया गया था। तभी से ही यह प्रथा लगातार चली आ रही है।
2.ताम्बूल अर्थात पान होता है। पान का दान करने से मनुष्य पापों से छुटकारा पा जाता है, जबकि पान खाने से पाप होता है। वह पाप पान (ताम्बूल) दान करने से नष्ट हो जाता है।
3.भगवान शिव को अर्पित करें विशेष पान: इस विशेष पान में केवल कत्था, गुलकंद, सौंफ, खोपरे का बुरा और सुमन कतरी डली हुई होती है। महादेव का पूजन कर नैवेद्य के पश्चात उनको पान अर्पण करें।
4.नजरदोष : पान का पत्ता नकारात्मक उर्जा को दूर करने वाला और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने वाला भी माना जाता है इसलिए नजर लगे व्यक्ति को पान में गुलाब की सात पंखुड़ियां रखकर खिलाएं।