लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) में तिलक गर्ल्स हॉस्टल (Tilak Girls Hostel) में बीएफए तृतीय वर्ष (BFA Third Year) की छात्रा अंशिका ने बुधवार को सुसाइड कर लिया है। छात्रों का आरोप है कि छात्रावास का गेट बंद कर पूरा लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन मामला दबाने में जुटा है। तिलक हॉस्टल की प्रोवोस्ट भुवनेश्वरी भारद्वाज हैं।
पढ़ें :- 12 दिसंबर को अखिलेश यादव अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन, सपा नेता पवन पांडेय ने दी जानकारी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीब पांच बजे की घटना है। उसके बाद लगभग छह बजे के आस-पास पुलिस पहुंची है। छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी है। सूत्रों के अनुसार, प्रेम-प्रसंग संबंध के चलते फांसी लगाई है। सूत्र बताते है कि छात्रा ने फांसी लगाने से पहले मोबाइल का कैमरा ऑन कर वीडियो रिकॉर्ड के लिए छोड़ा।
छात्रा के सुसाइड की सूचना मिलते ही हॉस्टल में हड़कंप मच गया है। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर जांच के लिए पहुंची, लड़की प्रयागराज की है। अपाला ब्लॉक में रहती है।