Bihar Gram Swaraj Yojana Society Recruitment: इस राज्य में 6 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती चल रही है. लास्ट डेट आने में थोड़ा ही वक्त बाकी है. इच्छुक हों तो फटाफट अप्लाई कर दें कहीं ये मौका हाथ से निकल न जाए. ये वैकेंसी बिहार ग्राम स्वराज योजना सोसाइटी (Bihar Gram Swaraj Yojana Society Recruitment) ने निकाली हैं. इनके अंतर्गत आईटी असिस्टेंट के पद पर योग्य कैंडिडेट्स की नियुक्ति होगी.
पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र
इतने पदों पर भर्ती
इस रिक्रूटमेंट ड्राइव (Recruitment drive) के माध्यम से बिहार लेखपाल एकाउंटेंट (Bihar Lekhpal Accountant) कम आईटी असिस्टेंट के 6570 पद भरे जाएंगे. आवेदन 30 अप्रैल से हो रहे हैं.
अप्लाई करने की लास्ट डेट
अप्लाई करने की लास्ट डेट 29 मई 2024 है. इस तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में फॉर्म भर दें. 29 तारीख को शाम 5 बजे तक ही अप्लाई किया जा सकता है.
योग्यता
आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बी.कॉम या एम.कॉम की डिग्री ली हो. सीए किए उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं. एज लिमिट 21 से 45 साल है.
आवेदन शुल्क
जनरल कैटेगरी के पुरुषों को 500 और महिलाओं को 250 रुपये शुल्क देना है. आरक्षित और पीएच श्रेणी के कैटेगरी के लिए शुल्क 250 रुपये है.
पढ़ें :- क्या UGC के नए नियमों पर सरकार लेगी यू-टर्न? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया बड़ा अपडेट
मिलेगा इतना वेतन
सेलेक्शन परीक्षा से होगा, इसमें कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम और डीवी राउंड शामिल हैं. सेलेक्ट होने पर सैलरी 20 हजार रुपये महीना है.