Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Bhag Gaili Mehri : अक्षरा सिंह ने होली से पहले मचाया गदर, वायरल हुआ’ भाग गईली मेहरी’

Bhag Gaili Mehri : अक्षरा सिंह ने होली से पहले मचाया गदर, वायरल हुआ’ भाग गईली मेहरी’

By संतोष सिंह 
Updated Date

Akshara Singh Bhojpuri New Song: भोजपुरी इंडस्ट्री में होली के त्योहार की धूम कई दिनों पहले ही दिखने लगती है। होली की फुल तैयारी में सिर्फ आम जनमानस ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री के सितारे भी जुटे नजर आते हैं। वहीं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी होली से ठीक 15 दिन पहले बड़ा धमाका कर दिया है। ये हसीना लेकर आई है होली का ऐसा गाना जिसे सुनकर अभी से लोगों का मन रंगों से खेलने का हो गया है। रिलीज होते ही अक्षरा के गाने भाग गईली मेहरी ने धूम मचा दी है।

पढ़ें :- कंगना खुद की तुलना सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से करती नजर आईं,सोशल मीडिया पर चर्चाओं को दिया जन्म

खूब भीगी हसीना की चोली

इस गाने को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। जिसमे भोजपुरी की खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह होली के रंगों से सराबोर नजर आ रही हैं। सखियों के साथ जमकर ले रही हैं होली के मजे तो मनचलों ने भिगो दी है उनकी सारी चोली। नीली साड़ी पहने अक्षरा इस गाने में बेहद खूबसूरत तो लग ही रही हैं उस पर उनका डांस भी गजब का है। होली से पहले इस गाने को रिलीज करना भोजपुरी फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

अगर भोजपुरी इंडस्ट्री की बात करें सबसे महंगी एक्ट्रेस की लिस्ट में अक्षरा सिंह का नाम ही शामिल है। बीते साल उनकी फीस डबल होने की खबर आई। रिपोर्ट्स की माने तो अक्षरा सिंह एक फिल्म के लिए 30-40 लाख रूपए चार्ज करती हैं। इसके अलावा अक्षरा की पॉपुलैरिटी में तब सबसे ज्यादा इजाफा हुआ जब वो बिग बॉस ओटीटी में दिखी थीं। बिग बॉस ओटीटी में अक्षरा काफी छाई रहीं, लेकिन उन्हें बिग बॉस 15 का हिस्सा बनने का मौका नहीं मिला। इतना ही नहीं अक्षरा अपनी खूबसूरती को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। टॉप भोजपुरी स्टार्स के साथ काम कर चुकीं अक्षरा आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं।

पढ़ें :- बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े ने कोविड वैक्सीन पर उठाए सवाल, बोले- मेरे हार्ट अटैक का ताल्लुक हो सकती है वैक्सीन 
Advertisement