Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Bhagwan Shiv Ki Murti : घर में इस जगह रखें भगवान शिव की मूर्ति, वेदी बनाकर ऊंचे स्थान पर रखा जाना चाहिए

Bhagwan Shiv Ki Murti : घर में इस जगह रखें भगवान शिव की मूर्ति, वेदी बनाकर ऊंचे स्थान पर रखा जाना चाहिए

By अनूप कुमार 
Updated Date

Bhagwan Shiv Ki Murti : सावन में जगत के आराध्य भगवान शिव की पूजा अर्चना का विशेष महत्व है। भक्त गण आस्था से परिपूर्ण होकर भगवान शिव और उनके परिवारों की सेवा पूजा करते है। भगवान शिव की सेवा पूजा करने के लिए लोग अपने घर पर भी भगवान महादेव की मूर्ति की स्थापना करते है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में भगवान शिव की मूर्ति रखने के कुछ विशेष नियम है। इन नियमों का पालन करते हुए उपयुक्त दिशा मे भगवान शिव की मूर्ति स्थापित करने से भक्त को भोलेनाथ की असीम कृपा प्राप्त होती और जीवन की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

पढ़ें :- Surya Gochar 2024: इस दिन होगा सूर्य देव का गोचर, इन लोगों की किस्मत में आएगा बदलाव

ऊंचे स्थान व वेदी पर रखा जाना चाहिए
घर में उत्तर-पूर्व के कोने में भगवान शिव की मूर्ति स्थापित करने के लिए सबसे अच्छी जगह मानी जाती है। इसे ईशान कोण के नाम से भी जाना जाता है और यह घर की सबसे शुभ दिशा मानी जाती है। ज्योतिष में घर का मंदिर भी इसी स्थान पर स्थापित करने की सलाह दी जाती है। भगवान शिव की मूर्ति को ऊंचे स्थान व वेदी पर रखा जाना चाहिए और इसका मुख उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए।

1.घर में भगवान शिव की मूर्ति स्थापित करने से सुख शांति बनी रहती है और घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है।
2. यह मूर्ति घर में अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली को बढ़ावा देने में मदद करती है।
3. यह सौभाग्य और समृद्धि को आकर्षित करने में मदद करती है।

Advertisement