Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Bhagwan Shiv Vishesh Kripa : सोमवार के दिन इस काम को करने से शिव परिवार होता है प्रसन्न, शुभ फल मिलता

Bhagwan Shiv Vishesh Kripa : सोमवार के दिन इस काम को करने से शिव परिवार होता है प्रसन्न, शुभ फल मिलता

By अनूप कुमार 
Updated Date

Bhagwan Shiv Vishesh Kripa : सोमवार का दिन  भगवान शिव को समर्पित है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन शिव परिवार की कृपा पाने के लिए भगवान शिव की प्रार्थना की जाती है।  शिव पूजा करने से माता पार्वती और भगवान गणेश के साथ-साथ शिव के गण भी प्रसन्न होत है।   मान्यता के अनुसार,सोमवार को शिव भक्त पूरे विधि-विधान से भोलेनाथ की पूजा आराधना करते हैं। सावन मास में शिव पूजा का विशेष महत्व है। सावन के सोमवार को कुंवारी कन्याओं द्वारा भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा की जाती है।

पढ़ें :- Sawan 2023 : काशी विश्वनाथ मंदिर में आस्था का सैलाब, सुबह 10 बजे तक तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

सोमवार के दिन  शिवजी पर  चंदन, अक्षत, बिल्व पत्र, धतूरा या आंकड़े के फूल चढ़ाने चाहिए। ये सभी चीजें भगवान शिव की प्रिय हैं। इन्हें चढ़ाने पर भोलेनाथ खुश होकर अपनी कृपा बरसाते हैं। मान्यता है कि सोमवार के दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप 108 बार करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

भगवान शिव भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। व्रत और पूजा करने वालों के जीवन से दुख, रोग, क्लेश व आर्थिक तंगी दूर होती है। कुंवारी कन्याओं द्वारा इस दिन व्रत व शिव पूजन किए जाने से उनका विवाह हो जाता है।

Advertisement