वाराणसी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) के 35वें दिन शनिवार को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की न्याय यात्रा वाराणसी पहुंच चुकी है। जहां उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) में जाकर पूजा-अर्चना की। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बाबा विश्वनाथ ( Baba Vishwanath) के दरबार में चौथी बार हाजिरी लगाई। गोदौलिया से रथयात्रा रूट पर पहली बार कोई कांग्रेस नेता राजनीतिक यात्रा करेगा। पं. जवाहर लाल नेहरू (Pandit Jawahar Lal Nehru) , इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) और राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) समेत किसी भी नेता ने बनारस में इस रूट पर कोई राजनीतिक यात्रा नहीं की है।
पढ़ें :- नोएडा विधायक पंकज सिंह की पहल पर शासन का बड़ा फैसला, फायर ब्रिगेड को मिलेंगे आधुनिक उपकरण,हाईराइज इमारतों की सुरक्षा को बड़ी सौगात
LIVE: #BharatJodoNyayYatra resumes from Golegadda, Uttar Pradesh. https://t.co/aQTXjHiRTZ
— Congress (@INCIndia) February 17, 2024
देश में नफरत और डर का है माहौल
पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड वोटिंग के बाद ममता बनर्जी का पहला बयान, कहा- 226 सीटें जीतेंगे,'मां, माटी और मानुष की सरकार बना रहे हैं'
वाराणसी में अपनी न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान मैंने कभी नफरत नहीं देखी। यहां तक कि भाजपा और आरएसएस (BJP-RSS) के लोग भी यात्रा में आए। जैसे ही हमारे पास आए। उन्होंने हमसे अच्छे से बात की। यह देश तभी मजबूत होता है। जब हम साथ मिलकर काम करते हैं। देश को एक साथ लाना ही देश के प्रति सच्ची भक्ति है। उन्होंने कहा कि इस वक्त देश में नफरत और डर का माहौल है।
हमने 4,000 किलोमीटर की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay Yatra) की। यात्रा के दौरान किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी और महिलाएं मिलीं। उन सबने मुझसे मिलकर अपनी पीड़ा बताई। BJP-RSS के लोग भी कई जगह मिले, लेकिन पूरी यात्रा में मुझे नफरत कहीं नहीं दिखी। भारत मोहब्बत का देश है, नफरत का नहीं। देश तभी मजबूत होता है, जब सभी एकजुट होकर काम करते हैं।
आज ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay Yatra) के दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ने वाराणसी के ‘सर्व सेवा संघ’ के सामने रुककर लोगों से बात की। बापू के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बने इस ‘सर्व सेवा संघ’ को दमन और तानाशाही के मद में अंधी हो चुकी BJP सरकार के नफरती बुल्डोजर ने यहां भी रौंदा, दुर्लभ तस्वीरों और किताबों को बाहर फेंका गया। लेकिन वे भूल गए कि ‘गांधी’ एक सोच हैं, सामाजिक न्याय का विचार हैं। जीवन जीने का आदर्श तरीका हैं। हिंदुस्तान की आत्मा में गांधी हैं। यह देश गांधी की विचारधारा से ही चलता है और हमेशा चलता रहेगा। BJP-RSS की नफरती सोच इसे कभी नहीं हरा सकती।
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को वाराणसी में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay Yatra) के दौरान एक युवक ने सुनाई अपनी बेरोजगारी की कहानी.. कैसे एक युवक और उसका परिवार पढ़ाई में लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी खाली हाथ और टूटे सपनों के साथ इधर-उधर भटक रहा है। ये युवा अन्याय है और हम इसी के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि देश में आज 2 सबसे बड़े मुद्दे हैं।
पढ़ें :- रुद्रांश सिंह ने 95 फीसदी अंक हासिल कर आईएससी परीक्षा में लहराया अपनी मेधा का परचम
1- बेरोजगारी
2- महंगाई
आज 2 हिंदुस्तान बन गए हैं- एक अरबपतियों का, दूसरा गरीबों का
देश के बड़े-बड़े मीडिया संस्थान अडानी और अंबानी के हैं। ये लोग किसान, मजदूर, गरीबों को नहीं दिखाते.. 24 घंटा केवल नरेंद्र मोदी को दिखाते हैं।