Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी वो अंदाज दिखा जो हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया, देखें उनका सोशल मीडिया पोस्ट

Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी वो अंदाज दिखा जो हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया, देखें उनका सोशल मीडिया पोस्ट

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में जारी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है। इस दौरान कई बार लोगों का ऐसा अंदाज दिखा, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। हाल ही में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। इस पोस्ट में राहुल ने लिखा कि न द्वेष, न चिढ़, न क्रोध – किसी भी भारत यात्री के दिल में इनमें से कुछ भी नहीं है। कुछ है तो भारत जोड़ने का जज़्बा, भारतीयों की समस्याओं के लिए संवेदना और सभी देशवासियों के लिए प्यार।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

नफऱत, महंगाई और बेरोज़गारी – क्या इनमें कहीं भी देशहित है? क्या इससे किसी भी आम इंसान का भला होगा? नहीं, बिल्कुल भी नहीं। आवाज़ उठाओ, पूरे ज़ोर से उठाओ, मगर भारत की समस्याओं के ख़िलाफ़, भारतवासियों के कल्याण के लिए और इस मुहिम में योगदान देने के लिए, भारत जोड़ो यात्रा में आप सभी आमंत्रित हैं। देश के ज़िम्मेदार नागरिक की तरह, आपका पहला कर्तव्य हिंदुस्तान की प्रगति और उन्नति है।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi)   की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का राजस्थान में मंगलवार को दूसरे दिन झालावाड़ के खेल संकुल से सुबह करीब 6 बजे यात्रा शुरू हुई। झालावाड़ में यात्रा का आज आखिरी दिन है। इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा कोटा जिले में प्रदेश कर जाएगा, लेकिन झालावाड़ में राहुल गांधी का भाजपा कार्यकर्ताओं (BJP workers) को फ्लाइंग किस (Flying Kiss) देना चर्चा का विषय बन गया है। इस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे आप यहां भी देख सकते हैं।

बता दें कि सुबह छह बजे राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) झालावाड़ के खेल संकुल से शुरू हुई। यात्रा के रूट पर आगे भाजपा कार्यालय (BJP Office) भी था, जिसकी छत पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और यात्रा को देखने के लिए लोग सुबह से ही जमा थे। यात्रा के साथ पैदल चल रहे राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  भाजपा कार्यालय (BJP Office) के सामने से गुजरे तो उन्होंने फ्लाइंग किस देकर भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि यात्रा में सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) , पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (Former Deputy Chief Minister Sachin Pilot) और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Congress State President Govind Singh Dotasara) सहित प्रदेश के अन्य नेता सुबह से ही राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ चल रहे हैं।

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट

आज यात्रा कोटा जिले में प्रवेश करेगी। देवरी घटा, सुकेत, हिरिया खेड़ी के रास्ते दर्रा के खेल मैदान मोरु कलां पहुंचेगी। यहां यात्रा का रात्रि विश्राम किया जाएगा। अब नौ दिसंबर की सुबह तक भारत जोड़ो यात्रा कोटा में ही रहेगी। आठ दिसंबर को यात्रा को विराम दिया गया है।

कल ये रहेगा यात्रा का रूट

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: इस दिन नामांकन दाखिल करेंगे पीएम मोदी, काशी में पर्चा भरने से पहले करेंगे रोड शो

सात दिसंबर को यात्रा कोटा के दर्रा स्टेशन गणेश मंदिर से शुरू होगी। अकलंग स्कूल मंडाना में लंच होगा जिसके बाद मांदल्या रोड मंडाना होते हुए लाडपुरा के रास्ते जगपुरा कोटा के मदनमोहन मालवीय फार्म हाउस (Madan Mohan Malviya Farm House) पहुंचेगी। इसी फार्म हाउस में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा।

चौथे दिन यात्रा विश्राम : तीन दिन की यात्रा के बाद चौथे दिन आठ दिसंबर विश्राम दिवस घोषित किया गया है। यात्रा मदन मोहन मालवीय फार्म हाउस (Madan Mohan Malviya Farm House) में ही रुकेगी। हालांकि, राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  का कार्यक्रम क्या है इसे लेकर अब तक जानकारी सामने नहीं आई है।

Advertisement