Bharat Taxi Launch : देश की पहली को-ऑपरेटिव टैक्सी सर्विस ‘भारत टैक्सी ऐप’ आज आधिकारिक तौर लॉन्च हो गई है । आज केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने विज्ञान भवन में भारत टैक्सी को ऑफिशियली लॉन्च किया है। इसी के साथ भारत टैक्सी की आज से शुरुआत हो गई है। भारत टैक्सी सर्विस में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए “बाइक दीदी” जैसी पहलें चलाई जा रही हैं।
पढ़ें :- बस सवालों से इतनी घबराहट? मोदी जी सच्चाई से ऐसा डरे, झूठ की शरण ले ली...पीएम के संबोधन पर राहुल गांधी का निशाना
ये सेवा सहकारिता मंत्रालय द्वारा लॉन्च की गई। ये नई कैब सर्विस सीधे तौर पर ओला-उबर और रैपिडो जैसे प्राइवेट राइड हेलिंग कंपनियों के मोनोपोली को चुनौती देगी। इसी के साथ भारत के टैक्सी बाजार में एक बड़ा बदलाव आने वाला है। इस टैक्सी सर्विस के लॉन्च के साथ ही आम यूजर्स को सर्ज प्राइसिंग और कैब चालकों को कमिशन से छुटकारा मिलेगा। इस सेवा को देश की 8 बड़ी सहकारी संस्थाओं के सहयोग से ऑपरेट किया जा रहा है।
भारत टैक्सी का मानना है कि दूसरी ऐप बेस्ड टैक्सी सर्विस की तरह इसमें भी बराबर किराया होगा। लेकिन क्योंकि पहली स्वदेशी ऐप बेस्ड टैक्सी आने से कंपटीशन होगा जिससे ओला और उबर जैसी कंपनियों को किराया कम करना पड़ेगा। जिसका सीधा फायदा ग्राहकों को होगा। भारत टैक्सी के सीईओ विवेक पांडेय ने कहा कि, “अभी भारत टैक्सी इससे जुड़े ड्राइवरों से किसी तरह का सर्विस चार्ज नहीं ले रही है लेकिन भविष्य में 25 से 30 रुपए प्रतिदिन लिया जा सकता है। जबकि ओला और उबर ड्राइवरों से ज्यादा कमीशन लेते हैं।”