Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Bhawanipur by-election: प्रचार के दौरान भिड़े TMC और BJP कार्यकर्ता, दिलीप घोस के सुरक्षाकर्मी ने तानी बंदूक

Bhawanipur by-election: प्रचार के दौरान भिड़े TMC और BJP कार्यकर्ता, दिलीप घोस के सुरक्षाकर्मी ने तानी बंदूक

By शिव मौर्या 
Updated Date

Attack on Dilip Ghosh: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। भवानीपुर (Bhawanipur) में प्रचार का आज आखिरी दिन है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन वहां पर जमकर बवाल हुआ। BJP और TMC के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर दिलीप घोष के साथ धक्कामुक्की करने का भी आरोप है।

पढ़ें :- अब इन्हें अमेठी से भागकर रायबरेली सीट चुननी पड़ी है, मैं भी इन्हें यही कहूंगा-डरो मत-भागो मत...राहुल गांधी पर पीएम मोदी का निशाना

आरोप है कि विवाद के दौरान दिलीप घोष के सुरक्षाकर्मियों ने TMC कार्यकर्ताओं के ऊपर बंदूक भी तान दी। इसको लेकर बवाल और ज्यादा बढ़ गया। इस विवाद के बाद दोनों पार्टियां एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रही हैं। बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने टीएमसी पर हमले का आरोप लगाया है।

उन्होंने TMC पर हमला करते हुए कहा कि वहां पर भाजपा को प्रचार करने से रोका जा रहा है। बता दें कि, इस सीट से टीएमसी की तरफ से ममता बनर्जी चुनावी मैदान में हैं, जबकि भाजपा की तरफ से प्रियंका टिबरेवाल हैं।

गौरतलब है कि, 30 सितंबर को भवानीपुर के साथ जंगीपुर और शमशेरगंज में भी उपचुनाव होना है। भवानीपुर सीट से मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी चुनाव मैदान में हैं। ममता बनर्जी के लिए यह चुनाव बेहद खास है, क्योंकि अपने पद पर बने के लिए ममता बनर्जी को विधानसभा का सदस्य होना जरूरी है।

पढ़ें :- पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा 'शोनार बांग्ला' का संकल्प करेगी पूरा, ये 'मोदी की गारंटी' है: सीएम योगी
Advertisement