Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Bhojpuri gana: ‘मुखिया बना दीं देवी माई’ खेसारीलाल का गाना रिलीज होते ही छाया, देखिए Video

Bhojpuri gana: ‘मुखिया बना दीं देवी माई’ खेसारीलाल का गाना रिलीज होते ही छाया, देखिए Video

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bhojpuri gana: भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार और गायक खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। इनका गाना रिलीज होते ही वायरल हो जाता है। खेसारीलाल (Khesari Lal Yadav) के फैंस इनके हर गाने को बेहद ही पंसद करते हैं।

पढ़ें :- एल्विश यादव अब बुरे फंसे! ED ने मनी लांड्रिंग मामले में दर्ज की FIR

सारेगामा हम भोजपुरी यूट्यूब पर खेसारी लाल का नया गना ‘हमारा सईंया जी के मुखिया बना दी देवी माई’ रिलीज हुआ है। ये गाना गुरुवार सुबह रिलीज किया गया है। गाना के रिलीज होते ही एक मिलियन के पार पहुंच गए हैं। खेखारी का ये गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, बिहार में पंचायत चुनाव होने वाले हैं। वहां पर पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी हुई है। ऐसे में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का ये गाना बेहद ही पंसद​ किया जा रहा है। बता दें कि, नवरात्र को लेकर खेसारी लाल यादव ने ये गाना बनाया है। इस गाने के जरिए वो देवी मां से विनती करते हुए नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- Tripti Dimri Hot Pic: तृप्ति डिमरी ने ब्लैक साटन गाउन में शेयर की हॉट तस्वीरें, फैन्स हुए दीवाने
Advertisement