पटना। भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव ने प्रमानंद महाराज पर बड़ा बयान दिया है। उन्होने कहा कि लोग सिर्फ महराज के पास अपनी ईमेज सुधारने के लिए जाते है। यह बयान उन्होने सोशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट कर दिया है। खेसारी लाल यादव ने हांलाकि अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है।
भोजपुरी सुपर स्टार अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव के फैंस पूरे हिंदुस्तान में है। लोग उनके अदाकारी के तो दिवाने है तो खेसारी लाल यादव के गाने पर जमकर थिरकते भी है। जिस तरह फैंस उनके दिवाने उसी तरह खेसारी लाल यादव प्रेमानंद महाराज को सच्चे मन से मानते है। खेसारी लाल ने दो माह पहले उनके लिए एक गाना भी गाया था, जो बहुत ही प्रसिद्ध हुआ था। लोगोंं ने उस गाने की जमकर तारिफ की थी।
पढ़ें :- Content India 2026 : कंटेंट इंडिया 2026 में जुटेंगे वैश्विक मीडिया लीडर्स , भविष्य की अपार संभावनाओं होगी चर्चा
एक अपील
प्रेमानंद महाराज को बस अनुभूति कीजिए, कुछ दिन से नोटिस किए की कई लोग Image Making के लिए वहाँ जाने लगे हैं। वो पाप धोने वाले मशीन नहीं हैं। सच्ची श्रद्धा है तो बस उनके बातो को अनुसरण कीजिए। हर जगह प्रमोशन और प्रचार ठीक नहीं लगता ।
भोरे भोरे ज़्यादा ज्ञान लगे फिर भी ठीक… pic.twitter.com/Y9cBdvoLra
— Khesari Lal Yadav (खेसारी) (@khesariLY) August 18, 2025
पढ़ें :- Sensex-Nifty Closing Bell : शेयर बाजार धड़ाम, निवेशकों को 10 लाख करोड़ रुपये स्वाहा, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल?
खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि एक अपील प्रेमानंद महाराज की सिर्फ अनुभूति कीजिए, कुछ दिन से नोटिस किया है कि कुछ लोग ईमेज बनाने और सुधारने के लिए वहां जा रहे है। वो पाप धोने वाली मशीन नहीं है, सच्ची श्रद्धा है तो सिर्फ उनका अनुसरण कीजिए। हर जगह प्रमोशन और प्रचार ठीक नहीं है। भोरे— भोरे ज्यादा ज्ञान लगे फिर भी ठीक है। इस पोस्ट पर कई फैंस तो खड़े नजर आ रहे है, लेकिन कई फैंस उनका जमकर ट्रोल कर रहे है। फैंस खेसारी लाल यादव के इस पोस्ट को शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्र से जोड़ रहे है। फैंस ने यहां तक कहा कि सबसे ज्यादा गंदगी तो खेसारी लाल खुद करते है।