1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ रिलीज से पहले 50 करोड़ की कमाई कर दुनिया में बजाया डंका, बॉक्स ऑफिस पर सुनामी की उम्मीद

फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ रिलीज से पहले 50 करोड़ की कमाई कर दुनिया में बजाया डंका, बॉक्स ऑफिस पर सुनामी की उम्मीद

आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' (Film 'Dhurandhar 2: The Revenge') ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर सुनामी ला दी है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने ग्लोबल प्री-सेल्स (Global Pre-sales) में 50 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ (Film ‘Dhurandhar 2: The Revenge’) ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर सुनामी ला दी है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने ग्लोबल प्री-सेल्स (Global Pre-sales) में 50 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज है, जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 19 मार्च की रिलीज से एक हफ्ते पहले ही टिकटें धड़ाधड़ बुक हो रही हैं। दुनिया भर में ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) के सीक्वल का डंका बज रहा है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फिल्म पिछले पार्ट के 1300 करोड़ के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर सकती है।

पढ़ें :- ‘धुरंधर’ की आयशा खान की गुपचुप सगाई वाली खबरों ने मचाई हलचल? कौन है ये मिस्ट्री मैन

इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज सितारे भी मूवी का हिस्सा हैं। इस मच अवेटेड फिल्म को लेकर क्रेज इतना जबरदस्त है कि 18 मार्च को होने वाले पेड प्रिव्यूज के टिकटें धड़ाधड़ बिक रहे हैं। एडवांस बुकिंग में दनादन हो रही कमाई ने साबित कर दिया है कि ‘धुरंधर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बनने से कोई नहीं रोक सकता है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों को मिलाकर अपने ओपनिंग वीकेंड के लिए 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

हाल के समय में किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे बड़ी और ऐतिहासिक शुरुआत मानी जा रही है। भारत में इस फिल्म के पेड प्रीमियर शोज के लिए अब तक 4 लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुके हैं। आंकड़ों की मानें तो ‘धुरंधर 2’ ने सिर्फ 18 मार्च की स्क्रीनिंग के लिए भारत में 21.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। विदेशी बाजारों, खासकर नॉर्थ अमेरिका में भी एडवांस बुकिंग जबरदस्त चल रही है। अनुमान है कि ओपनिंग वीकेंड के लिए वर्ल्डवाइड प्री-सेल्स का आंकड़ा 35 करोड़ के आसपास पहुंच जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि विदेशों में एडवांस बुकिंग ने पहले पार्ट के ओपनिंग वीकेंड के रिकॉर्ड को अभी से पीछे छोड़ दिया है।

फैंस बुकमायशो और डिस्ट्रिक्ट जैसे प्लेटफॉर्म्स से धड़ाधड़ टिकटें बुक कर रहे हैं। ट्रेड सोर्सेज के मुताबिक, 18 मार्च को शाम 4 से 5 बजे के बीच प्रीव्यू शो शुरू हो जाएंगे। भारी डिमांड को देखते हुए कई थिएटर्स ने देर शाम के एक्स्ट्रा शोज भी लगा दिए हैं। हालांकि, ये प्रीव्यू शोज देश के चुनिंदा शहरों में ही उपलब्ध होंगे। दिसंबर में रिलीज हुई धुरंधर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाते हुए दुनियाभर में करीब 1300 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक कलेक्शन किया था। अब इसके सीक्वल में रणवीर सिंह एक बार फिर भारतीय जासूस हमजा अली मजारी यानी जसकीरत सिंह रंगी के दमदार किरदार में वापसी कर रहे हैं।

शनिवार को जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज ने ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है। करीब चार मिनट का यह लंबा ट्रेलर दर्शकों को जसकीरत सिंह रंगी की उस अंधेरी और खतरनाक दुनिया में ले जाता है, जहां हर मोड़ पर साजिश और खतरा है। ट्रेलर की झलक देखकर ही साफ हो गया है कि इस बार फिल्म में हाई-ऑक्टेन जासूसी ड्रामा और जबरदस्त एक्शन का डोज दोगुना होने वाला है। रणवीर का इंटेंस लुक और फिल्म का ग्रैंड स्केल यह बताने के लिए काफी है कि यह सीक्वल पिछले सारे रिकॉर्ड्स ध्वस्त करने के लिए तैयार है। बताते चलें कि रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ को आदित्य धर ने लिखा और डायरेक्ट किया है।

पढ़ें :- 'धुरंधर' फेम एक्ट्रेस आयशा खान ने पूछा सड़क पर खड़ा होना कब से हो गया अपराध, न नारेबाजी की, न थी भीड़ का हिस्सा, फिर क्यों पकड़ा?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...