पटना। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Bhojpuri superstar Pawan Singh) ने बुधवार को काराकाट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। हालांकि पवन सिंह किसी दल या निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया है, लेकिन पवन सिंह सोशल मीडिया साइट X पर चुनाव लड़ने की जानकारी देते हुए कहा कि पर कारकाट सीट (Karakat Seat) से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
पढ़ें :- ईरान का दावा : अमेरिकी फाइटर पायलट हमारे कब्जे में , लड़ाकू विमान मार गिराया
“माता गुरुतरा भूमेरू” अर्थात माता इस भूमि से कहीं अधिक भारी होती हैं और मैंने अपनी माँ से वादा किया था की मैं इस बार चुनाव लड़ूँगा । मैंने निश्चय किया है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट,बिहार से लड़ूँगा ।
जय माता दी@ANI @aajtak @timesofindia @indiatvnews @ndtv @ABPNews…— Pawan Singh (@PawanSingh909) April 10, 2024
पवन सिंह (Pawan Singh) ने अपने पोस्ट में लिखा- “माता गुरुतरा भूमेरू” अर्थात माता इस भूमि से कहीं अधिक भारी होती हैं और मैंने अपनी माँ से वादा किया था की मैं इस बार चुनाव लड़ूंगा । मैंने निश्चय किया है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट,बिहार से लड़ूंगा । जय माता दी
पढ़ें :- Tamil Nadu Assembly Elections 2026 : तमिलनाडु चुनाव के लिए BJP की लिस्ट जारी , पार्टी ने कद्दावर नेताओं को मैदान में उतारा
बता दें, बीजेपी ने पवन सिंह (Pawan Singh) को आसनसोल से टिकट दिया था, लेकिन, पवन सिंह (Pawan Singh) ने निजी कारणों का हवाला देकर असनसोल सीट छोड़ने की घोषणा की थी। बता दें, कारकाट सीट पर एनडीए (NDA) की ओर से उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) को टिकट दिया गया है। वहीं भाकपा माले की तरफ से राजाराम सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।