Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Bhupinder Singh passed away: भूपिंदर सिंह के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख, कहा – उनकी आवाज ही पहचान है…

Bhupinder Singh passed away: भूपिंदर सिंह के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख, कहा – उनकी आवाज ही पहचान है…

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Bhupinder Singh passed away: बॉलीवुड के महान गायक रहे भूपिंदर सिंह (Bhupinder Singh) का निधन हो गया है। आप सभी को बता दें कि वह 82 साल के थे। आपको बता दें कि भूपिंदर सिंह (Bhupinder Singh) की पत्नी मिताली सिंह ने इस खबर की पुष्टि की है।

पढ़ें :- Tejasswi Prakash का अतरंगी आउटफिट देख भड़के ट्रोलर्स, कहा- बहुत खराब ड्रेसिंग सेंस तेजू...

दरअसल मिताली ने बताया कि भूपिंदर काफी समय से हेल्थ इश्यू का सामना कर रहे थे।, उन्हें कई प्रॉब्लम थीं, जिसमें यूरिनरी इश्यू शामिल था। भूपिंदर सिंह (Bhupinder Singh) के जाने में बाद बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री (bollywood music industry) और फैंस के बीच शोक पसर गया है।

सेलेब्स संग पीएम मोदी, सिंगर के फैंस और अन्य ने भूपिंदर सिंह (Bhupinder Singh) के जाने पर शोक जताया है। इसी के साथ सिंगर विशाल डडलानी ने ट्वीट किया, ‘भूपिंदर जी की याद में।

काफी काव्यात्मक बात है कि उन्होंने लता जी को फॉलो किया। जैसे नाम गुम जाएगा गाने में किया था। उनकी आवाज ही पहचान है और हमेशा याद रहेगी।’

पढ़ें :- Sonakshi Sinha news: क्या पापा शत्रुघ्न सिन्हा की तरह ही सोनाक्षी भी राजनीति में बनाएंगी करियर?, एक्ट्रेस ने खुद दिया बयान

इसी के साथ सिंगर शफकत अमानत अली ने लिखा, ‘क्या कमाल के आर्टिस्ट और नम्र इंसान थे। भूपिंदर सिंह जी के निधन के बारे में सुनकर बेहद दुख हुआ। उनके परिवार, दोस्तों और फैंस को मेरी सान्तवनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने लिखा, ‘सिंगर और गिटारिस्ट भूपिंदर सिंह का निधन फिल्म इंडस्ट्री खासकर म्यूजिक की दुनिया का बड़ा नुकसान है। उनके परिवार और पत्नी मिताली जी को मेरी दिल से सान्तवनाएं। उनके गानों के जरिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।

 

Advertisement