Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Big Accident in Prayagraj : गंगा में नहाते समय RAF सिपाही समेत चार लोग डूबे, तीन के शव बरामद

Big Accident in Prayagraj : गंगा में नहाते समय RAF सिपाही समेत चार लोग डूबे, तीन के शव बरामद

By संतोष सिंह 
Updated Date

प्रयागराज। फाफामऊ गंगा घाट (Phaphamau Ganga Ghat) पर बुधवार को स्नान करते समय आरएएफ सिपाही (RAF Constable) और उनके बेटे-बेटी समेत चार लोग गंगा में समा गए। घंटे मशक्कत के बाद गोताखोरों ने फौजी समेत उसके बेटे और बेटी का शव बरामद कर लिया, जबकि एक की खोजबीन जारी रही। चार लोगों के डूबने की घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मची रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।

पढ़ें :- Agra News: अब बिल्डर ओपी चेन्स के मालिक शोभिक गोयल ने मंदिर में पूजा अर्चना पर लगाई रोक, फर्जी दस्तावेजों से हथियाई है भगवान की जमीन

बिहार में लखीसराय के मूल निवासी आरएएफ (RAF) 101 बटालियन में तैनात सिपाही उमेश यादव शांतिपुरम फाफामऊ में मकान बनवाकर रहते हैं। बुधवार को वह अपने बेटे विवेक राज (11), पुत्री दीपशिखा (8) और पड़ोस के अभिनव सिंह (8) पुत्र अभय सिंह के साथ फाफामऊ गंगा घाट (Phaphamau Ganga Ghat)  पर स्नान करने के लिए गए थे। नहाते समय गहरे पानी में जाने से चारों लोग डूबने लगे। जब तक लोग समझ पाते वह पानी में लापता हो गए।

घाट पर स्नान कर रहे लोगों के शोर मचाने पर गोताखोरों ने उनकी खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद सिपाही उमेश, उनके बेटे विवेक राज और अभिनव का शव बरामद कर लिया गया। दीपशिखा का कुछ पता नहीं चला।

अभिनव के पिता भी हैं आरएएफ में सिपाही

गंगा में डूबने वाले अभिनव के पिता अभय सिंह भी आरएएफ  सिपाही (RAF Constable) हैं। उनका ट्रांसफर हो चुका है। कुछ दिनों बाद उनको नई जगह पर ज्वॉइन करना था।

पढ़ें :- डीएम और एसपी ने थाना परिसर के सुंदरीकरण कार्य का किया लोकार्पण
Advertisement