1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. आयोग के झुकने के बाद भी छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी, RO/ARO पर फंसा पेंच

आयोग के झुकने के बाद भी छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी, RO/ARO पर फंसा पेंच

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के झुकने के बाद भी प्रतियोगी छात्रों का प्रदर्शन जारी है। बड़ी संख्या में छात्र आयोग के गेट के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्र हटने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि मांग पूरी होने के बाद ही वह यहां से जाएंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

प्रायगराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के झुकने के बाद भी प्रतियोगी छात्रों का प्रदर्शन जारी है। बड़ी संख्या में छात्र आयोग के गेट के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्र हटने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि मांग पूरी होने के बाद ही वह यहां से जाएंगे।

पढ़ें :- UP MLC Elections : अखिलेश यादव , बोले- ‘डबल इंजन की डबल हार’ ,2027 में बनेगी पीडीए की सरकार

दरअसल, प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा भी एक दिन में कराने की घोषणा की जाए, इसके बाद ही उनका आंदोलन खत्म होगा। छात्रों का कहना है कि आरओ-एआरओ परीक्षा के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित करने का आश्वासन देकर आयोग प्रतियोगी छात्रों को बरगला नहीं सकता है।

दोनों परीक्षाओं को एक दिन एक शिफ्ट में कराने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया गया था। आयोग ने एक ही परीक्षा की मांग मानी है, जबकि आरओ एआरओ परीक्षा को एक दिन में कराने के लिए कोई फैसला नहीं किया है।

आयोग पर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थी आरओ-एआरओ परीक्षा को भी एक दिन में कराने की मांग पर अड़े हैं। आयोग के सचिव ने कहा कि आरओ-एआरओ के लिए उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर परीक्षा कराने का निर्णय लिया जाएगा, लेकिन छात्र मानने के लिए तैयार नहीं हैं।

पढ़ें :- Cyclone Arnab : लखनऊ में दिन में छाया अंधेरा, वाराणसी-अयोध्या समेत इन जिलों में 3 दिनों तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...