फेमस पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों देशभर में दिल ल्युमिनाटी कॉन्सर्ट कर रहे हैं. दिल्ली में धमाकेदार कॉन्सर्ट के बाद अब दिलजीत हैदराबाद में शो करने वाले हैं.लेकिन इस शो से पहले ही सिंगर को लीगल नोटिस मिल गया है. दरअसल तेलंगाना सरकार ने कॉन्सर्ट ऑर्गेनाइजर कमेटी को एक लीगल नोटिस भेजकर कुछ शर्ते रखी हैं.
मुंबई: सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इन दिनों देशभर में दिल ल्युमिनाटी कॉन्सर्ट कर रहे हैं. दिल्ली में धमाकेदार कॉन्सर्ट के बाद अब दिलजीत हैदराबाद में शो करने वाले हैं.लेकिन इस शो से पहले ही सिंगर को लीगल नोटिस मिल गया है. दरअसल तेलंगाना सरकार ने कॉन्सर्ट ऑर्गेनाइजर कमेटी को एक लीगल नोटिस भेजकर कुछ शर्ते रखी हैं.
इस नोटिस में निर्देश दिए गए हैं कि दिलजीत शराब, ड्रग्स और हिंसा को बढ़ाने वाला कोई भी गाना नहीं गा सकते हैं. बता दें कि दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) का दिल-इल्युमिनाटी कॉन्सर्ट पूरे देश में 10 शहरों में हो रहा है. दिल्ली में इवेंट के दौरान दिलजीत ने ड्रग्स और हिंसा को बढ़ावा देने वाले गाने गाए थे, इसको देखते हुए अब हैदराबाद में शो से पहले तेलंगाना सरकार ने ये सिंगर को नोटिस भेजा है.
यह नोटिस चंडीगढ़ के प्रोफेसर पंडितराव धरनेवर द्वारा दिलजीत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद जारी किया गया है. बता दें कि प्रोफेसर ने सिंगर के खिलाफ लाइव शो में हिंसा से भरे गानों पर रोक लगाने की मांग की थी.
दिलजीत को यह नोटिस रंगारेड्डी जिले के महिला एवं बाल कल्याण विभाग ने भेजा है. इस नोटिस में कहा गया है, ‘हम आपको लाइव शो में ड्रग्स और हिंसा को बढ़ावा देने से रोकने के लिए एडवांस में यह नोटिस जारी कर रहे हैं.’ इसके अलावा नोटिस में इस बात पर भी जोर दिया गया कि कॉन्सर्ट के दौरान बच्चों को स्टेज पर ना लेकर आएं. उन्होंने कहा, ‘डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार एडल्ट्स को जहां 140 डेसिबल तो वहीं बच्चों को 120 डेसिबल से ज्यादा साउंड के कॉन्टैक्ट में नहीं आना चाहिए.
पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप
View this post on Instagram
इसलिए दिशानिर्देश कहते हैं कि 13 साल से कम उम्र के बच्चों को लाइव शो के दौरान मंच पर लाने की अनुमति नहीं है क्योंकि इस दौरान साउंड का प्रेशर 120 डेसिबल से ऊपर हो जाता है. इसके अलावा तेज लाइट से भी उन पर असर पड़ता है.’ बता दें कि दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) का यह शो शुक्रवार की शाम 7 बजे हैदराबाद में जीएमआर एरिना में आयोजित होने वाला है, जिसके लिए सिंगर शहर में पहुंच चुके हैं.