1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. लंच में बाद या फिर शाम को जब कुछ खाने का करें मन तो ट्राई करें हेल्दी काबुली चने की चाट, ये है बनाने का तरीका

लंच में बाद या फिर शाम को जब कुछ खाने का करें मन तो ट्राई करें हेल्दी काबुली चने की चाट, ये है बनाने का तरीका

पोषक तत्वों से भरपूर काबुली चने का सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। काबुली चना का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसलिए डायबिटीज के मरीज के लिए ये एक बेहद पौष्टिक आहार है, इसके सेवन से ब्लड ग्लूकोज लेवल कम होता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

पोषक तत्वों से भरपूर काबुली चने का सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। काबुली चना का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसलिए डायबिटीज के मरीज के लिए ये एक बेहद पौष्टिक आहार है, इसके सेवन से ब्लड ग्लूकोज लेवल कम होता है।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

काबुली चना एक बेहतरीन प्लांट बेस्ड प्रोटीन है। प्रोटीन से भरपूर काबुली चना वेजिटेरियन और वीगन डाइट फॉलो करने वालों के लिए प्रोटीन का एक बेहतरीन ऑप्शन है। काबुली चना में मौजूद फाइबर ब्लड में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को भी कंट्रोल करता है जिससे हार्ट हेल्दी रहता है। इतना ही नहीं काबुली चने में कैल्शियम, जिंक और विटामिन के पाया जाता है जो हड्डियों की बनावट और उसकी मजबूती बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है।

काबुली चने की चाट के लिए सामग्री

उबला हुआ काबुली चना – 1 कप

उबला हुआ आलू – 2

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

1 प्याज

2 टमाटर

धनिया

मिर्च

हरी चटनी

पढ़ें :- 48 साल से पानी नहीं पिया, दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफेट प्यास लगने पर पीते हैं- Coca-Cola

इमली की चटनी

अनार का दाना

चाट मसाला

दही

पापड़ी

सेव नमकीन

पढ़ें :- Hot parathas in winter :  सर्दियों के मौसम में गरमागरम पराठे सेहत को देते हैं उड़ान , पाचन दुरुस्त रखते हैं

भुना हुआ जीरा पाउडर

काबुली चना चाट बनाने का तरीका

काबुली चने का चाट बनाने के लिए सबसे पहले एक कप काबुली चना और 2 आलू को उबाल लें। अब, आलू का छिलका हटाएं और उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक बड़े बाउल में काबुली चना और आलू को डालें।

उसके बाद उसमें 1 प्याज, 2 टमाटर, धनिया, मिर्च, हरी चटनी, इमली की चटनी, अनार का दाना , चाट मसाला , दही, पापड़ी, सेव नमकीन और भुना हुआ जीरा पाउडर डालें। अब इन सभी सामग्रियों को आपस में अच्छी तरह से मिलाएं और ऊपर से अनार के दाने और हरी धनिया से से चना चाट को गार्निश करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...