Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Airtel का बड़ा ऐलान : 6 अक्टूबर शाम 6 बजे 5G प्लान्स कर सकता है लॉन्च

Airtel का बड़ा ऐलान : 6 अक्टूबर शाम 6 बजे 5G प्लान्स कर सकता है लॉन्च

By संतोष सिंह 
Updated Date

 

पढ़ें :- असम के सीएम पर जमकर बरसीं प्रियंका गांधी, कहा-BJP में शामिल होते ही साफ हो गए सारे दाग

नई दिल्ली। हाल ही में Jio ने चार शहरों में अपनी 5G सर्विस को पेश कर दिया है। फिलहाल Jio कंपनी सेलेक्टेड यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा देगी। यानी यूजर्स को किसी प्लान की जरूरत नहीं होगी। इसके बाद अब Airtel भी अपने 5G प्लान्स को पेश करने वाला है।

इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने भारत के 8 शहरों में Airtel 5G को लॉन्च किया था। अब कंपनी इसके प्लान्स की घोषणा कर सकती है। इसको लेकर एयरटेल की ओर से एक ट्वीट भी किया गया है। ट्वीट में कंपनी ने लिखा है हम शांत नहीं रह सकते हैं।

5G प्लान्स हो सकते हैं लॉन्च

इसके साथ एक वीडियो भी पोस्ट किया गया है। वीडियो में 5G लिखा दिख रहा है। हालांकि, ये साफ तौर पर नहीं दिख रहा है लेकिन, देखकर समझ में आ रहा है कि ये 5G को लेकर ही है। इसके साथ वीडियो खत्म होने से पहले एक डेट भी नजर आता है।

पढ़ें :- GST Collection : जीएसटी कलेक्शन में रिकॉर्ड तोड़ उछाल, अप्रैल में 2.10 लाख करोड़ रुपये पार

इसमें 6 अक्टूबर 2022 को मेंशन किया गया है। एक और ट्वीट में कंपनी ने कहा है कि बड़े खुलासे के लिए तैयार रहें। इसमें जो पोस्टर शेयर किया गया है उसमें 6 अक्टूबर शाम 6 बजे के टाइम को मेंशन किया गया है। यानी कंपनी आज शाम 6 बजे अपने 5G प्लान्स के बारे में जानकारी शेयर कर सकती है।

ये भी माना जा रहा है कि कंपनी 5G को कुछ और शहरों में लॉन्च करने की घोषणा कर सकती है। हालांकि, ये केवल अनुमान है। सटीक जानकारी के लिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का प्लान फिलहाल 4G की तरह ही हो सकता है। जियो ने भी अभी तक अपने 5G प्लान्स की घोषणा नहीं की है। कंपनी ने कहा है यूजर्स फिलहाल अनलिमिटेड 5G डेटा का यूज कर सकते हैं। 5G सर्विस यूज करने के लिए कंपनी लोगों को इन्वाइट कर रही है। लेकिन, ज्यादातर लोगों को ये इन्वाइट नहीं मिला है। जिसके बारे में वो ट्विटर पर बता भी रहे हैं।

Advertisement