1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. असम के सीएम पर जमकर बरसीं प्रियंका गांधी, कहा-BJP में शामिल होते ही साफ हो गए सारे दाग

असम के सीएम पर जमकर बरसीं प्रियंका गांधी, कहा-BJP में शामिल होते ही साफ हो गए सारे दाग

प्रियंका गांधी ने कहा कि, आज देश में जैसी राजनीति चल रही है, उसे आपको गहराई से समझना पड़ेगा। एक जमाने में मीडिया जनता का प्रतिनिधित्व करती थी, सत्ता से सवाल किया जा सकता था। लेकिन आज सारी संस्थाएं एक पार्टी के साथ खड़ी हैं। चाहे वह मीडिया हो या चुनाव आयोग। आज लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करने वाले सारे रास्ते बंद किए जा रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने असम के धुबरी में न्याय संकल्प को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, यह ऐसी धरती है, जहां से पूरे देश को संदेश जाता है कि यह पूरा देश एक परिवार है और इस देश के लिए हम सब एकजुट होकर लड़ेंगे। राहुल गांधी जी ने दो यात्राएं निकाली। यात्रा का मकसद लोगों को संदेश देना था कि यह देश हम सबका है, हम एक हैं। चाहे किसी को अच्छा लगे या न लगे, राहुल जी सिर्फ सत्य बोलते हैं और सत्य के पथ पर चलते हैं। सत्य की परंपरा.. हमारे देश की परंपरा है। महात्मा गांधी जी भी सत्य की राह पर चले थे। हमारे स्वतंत्रता आंदोलन की नींव भी-सत्य, सच्चाई, जनता की सेवा-ही थी।

पढ़ें :- Rajya Sabha Elections 2026 : बीजेपी ने 6 राज्यों की 11 सीटों पर तय किए नाम, मध्यप्रदेश से तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार

उन्होंने आगे कहा कि, आज देश में जैसी राजनीति चल रही है, उसे आपको गहराई से समझना पड़ेगा। एक जमाने में मीडिया जनता का प्रतिनिधित्व करती थी, सत्ता से सवाल किया जा सकता था। लेकिन आज सारी संस्थाएं एक पार्टी के साथ खड़ी हैं। चाहे वह मीडिया हो या चुनाव आयोग। आज लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करने वाले सारे रास्ते बंद किए जा रहे हैं।

साथ ही कहा, आप असम के मुख्यमंत्री की तुलना कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों से कीजिए। जब आप तेलंगाना और कर्नाटक के मुख्यमंत्री से पूछेंगे कि क्या हो रहा है-वे बताएंगे कि हम कांग्रेस की गारंटियों को पूरा कर रहे हैं। एक तरफ जहां कांग्रेस की सरकारें, जनता की सेवा में लगी हैं। वहीं असम में माफियाओं का राज चल रहा है। यहां के CM जब कांग्रेस पार्टी में थे, तो उनके ऊपर बड़े-बड़े आरोप लगाए गए, लेकिन जैसे ही वे BJP में शामिल हुए, सारे दाग साफ हो गए। ये BJP की ‘वाशिंग मशीन’ है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि, आज देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। क्योंकि सरकार में बैठे मुख्यमंत्री, मंत्री, नेताओं का सारा ध्यान अपने स्वार्थ पर है। जनता कैसे कमाएगी, कैसे खाएगी- उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता। देश में 30 लाख सरकारी पद खाली हैं, लेकिन आज जिससे भी बात करो, वो बेरोजगार है।

 

पढ़ें :- अब खान सर पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, बॉडीगार्ड ने कबूली फायरिंग की बात

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...