Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: Congress को बड़ा झटका, ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान का चेहरा प्रियंका मौर्य बीजेपी में हो सकती है शामिल

UP Election 2022: Congress को बड़ा झटका, ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान का चेहरा प्रियंका मौर्य बीजेपी में हो सकती है शामिल

By प्रिया सिंह 
Updated Date

UP Election 2022: जब से चुनाव आयोग ने चुनाव के तारीखों का ऐलान किया है। तब से सभी पार्टियों में दल बदलने की प्रक्रिया चालू हो गई है। सभी पार्टियों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया है। ऐसे में आप को बता दें कि ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान का चेहरा प्रियंका मौर्य का बीजेपी में शामिल होने की सरगर्मियां तेज हो गई है।

पढ़ें :- महराजगंज में चौधरियों में 'चौधरी' बनने की लड़ाई,6 बार के सांसद पंकज चौधरी के सामने कांग्रेस की चुनौती

 

बता दें कि प्रियंका मौर्य के bjp में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। मौर्य ने पार्टी पर टिकट वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया था। Ticket न मिलने पर उनकी नाराजगी खुलकर सामने आ चुकी है। वहीं प्रियंका बुधवार को लखनऊ में भाजपा कार्यालय में मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि मैंने क्षेत्र में बहुत काम किया, लेकिन Ticket  वितरण पूर्व नियोजित था। मुझे टिकट नहीं दिया गया था। उन्होंने कहा, ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ एक नारा है, लेकिन कांग्रेस ने मुझे लड़ने का मौका नहीं दिया।

 

Congressने 15 जनवरी को 150 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई थी। जिसमें 50 महिलाएं शामिल थीं। प्रियंका ने पार्टी के एक पदाधिकारी पर टिकट के लिए पैसे मांगने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि पार्टी में धांधली चल रही है और किसी को बोलने की हिम्मत नहीं है।

पढ़ें :- मायावती ने आकाश आनंद को उत्तराधिकारी और नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया, जानिए वजह
Advertisement