नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। इसी बीच दिल्ली की मंत्री आतिशी ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस (Press Conference) कर दावा किया कि दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी नई साजिश रच रही है।
पढ़ें :- BJP Candidates List : बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने 13 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट की जारी, देखें- किसको कहां से मिला टिकट
भाजपा ने केजरीवाल को फंसाने के लिए स्वाति मालीवाल का किया इस्तेमाल
आप की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि भाजपा ने केजरीवाल को फंसाने के लिए स्वाति मालीवाल का इस्तेमाल किया। उन्होंने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा में यमुना के पानी को रोका जा रहा है। चुनाव से पहले दिल्ली वालों को परेशान और सरकार को बदनाम करने के लिए हरियाणा दिल्ली का पानी रोकने में लगा है।
दिल्ली के लोगों को परेशान और जल संकट पैदा करने के लिए रोका जा रहा है यमुना का पानी
दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा कि 25 मई को (दिल्ली में) वोटिंग से पहले भाजपा ने आप को निशाना बनाने और दिल्ली की जनता को परेशान करने की नई साजिश रची है। इसी साजिश के तहत भाजापा अपनी हरियाणा सरकार के जरिए यमुना का पानी रोक रही है। जिससे दिल्ली के लोगों को परेशान करने और यहां जल संकट पैदा करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।’
पढ़ें :- PBKS vs GT Live Streaming : आज पंजाब किंग्स की गुजरात टाइटंस से होगी भिड़ंत, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच
बड़ा खुलासा! दिल्ली में वोटिंग से पहले, भाजपा कर रही है एक नया षड्यंत्र l Important Press Conference l LIVE https://t.co/XnWeh1WwuL
— AAP (@AamAadmiParty) May 22, 2024
आतिशी ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा सरकार के माध्यम से दिल्ली के पानी को रोक लिया है। दिल्ली में आ रही यमुना की वाटर सप्लाई को रोक दी है। पिछले कुछ दिनों से पानी की कमी की शिकायतें आ रही हैं। ऐसी जगहों से भी समस्या आई, जहां पानी की प्रॉब्लम कभी नहीं रही। वजीराबाद में 675 फुट पानी होता है। जब कम होता है, तो 672 फुट तक चला जाता है। मगर 11 मई से 21 मई तक हरियाणा दिल्ली का पानी रोक रहा है। 11 मई को 671 फुट था। ये तीन दिन तक बना रहा। 21 मई को पानी घटकर 671 फुट के नीचे आ गया।
25 मई की वोटिंग से पहले पानी की त्राहि-त्राहि मचाने का भाजपा रच रही है नया षडयंत्र
पढ़ें :- ये मोदी सरकार है...संसद में नक्सलवाद पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहीं कई बड़ी बातें
उन्होंने आगे कहा कि 25 मई की वोटिंग से पहले भाजपा नया षडयंत्र रच रही है। पानी की त्राहि-त्राहि मचाने का षडयंत्र रच रही है। हम दिल्ली के लोगों को सतर्क करना चाहते हैं कि आने वाले कुछ दिनों में 25 मई तक लगाकार नई साजिश की जाएगी। वोटर्स को बरगलाया जाएगा। अब भाजपा जितनी भी साजिश कर लो, दिल्ली वालों को बेवकूफ नहीं बना सकते।