Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बॉलीवुड को बड़ा झटका, संदिग्ध परिस्थितियों में मशहूर आर्ट डायरेक्टर का स्टूडियो में मिला शव

बॉलीवुड को बड़ा झटका, संदिग्ध परिस्थितियों में मशहूर आर्ट डायरेक्टर का स्टूडियो में मिला शव

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। बॉलीवुड (Bollywood) से एक बार फिर गमगीन करने वाली खबर सामने आ रही है। मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई (Renowned Art Director Nitin Desai) का निधन हो गया है। वह 82 साल के थे। नितिन देसाई (Nitin Desai)  का शव मुंबई के नजदीक करजत में अपने एनडी स्टूडियो में संदिग्ध हाल में मिला है। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद पूरा बॉलीवुड शोक (Bollywood Mourning) में है।

पढ़ें :- कांग्रेस और TMC एक सिक्के के दो पहलू, बंगाल में एक दूसरे को देते हैं गाली और दिल्ली में निभाते हैं दोस्ती: पीएम मोदी

नितिन देसाई (Nitin Desai) का शव संदिग्ध हाल में मिलने के बाद पुलिस ने भी जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने अभी तक उनकी मौत के कारण के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन शुरुआती रिपोर्टों में दावा किया गया है कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि अभी तक पुलिस को कोई सुसाइड नोट (Suicide Note) बरामद नहीं हुआ है।

रायगढ़ के एसपी सोमनाथ घरगे (Raigarh SP Somnath Gharge) ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह, नितिन देसाई (Nitin Desai) का शव एनडी स्टूडियो में फांसी पर लटका हुआ पाया गया। हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। वहीं, ऐसा दावा किया गया है कि मशहूर आर्ट डायरेक्टर (Renowned Art Director) वित्तीय संकट में थे और उनका स्टूडियो ठीक से नहीं चल रहा था। हालांकि, पुलिस की ओर से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है।

Advertisement