1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हम आपको भरोसा दिलाते हैं नौकरी के साथ-साथ सम्मान मिलेगा…अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर निशाना

हम आपको भरोसा दिलाते हैं नौकरी के साथ-साथ सम्मान मिलेगा…अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर निशाना

माजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को प्रयागराज में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, एक तरफ वे (बीजेपी) लोग हैं जो संविधान को खत्म करना चाहते हैं और एक तरफ हम हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं, संविधान बचेगा तो नौकरी मिलेगी, संविधान बचेगा तो PDA परिवार का सम्मान बचेगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को प्रयागराज में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, एक तरफ वे (बीजेपी) लोग हैं जो संविधान को खत्म करना चाहते हैं और एक तरफ हम हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं, संविधान बचेगा तो नौकरी मिलेगी, संविधान बचेगा तो PDA परिवार का सम्मान बचेगा। संविधान बचेगा तो रोजगार आएंगे…हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि आपको नौकरी के साथ-साथ सम्मान मिलेगा और हम अग्निवीर योजना को हमेशा के लिए खत्म करेंगे।

पढ़ें :- बिना इमिग्रेशन जांच के इंटरनेशनल फ्लाइट में पहुंचे 3 विदेशी, सरकार ने एयर इंडिया के CEO से मांगा जवाब

उन्होंने आगे कहा कि, यहां पर जो हमारा किसान खड़ा है, जानता होगा उसकी आय दोगुनी नहीं हुई। 10 साल की सरकार में एक लाख किसान आत्महत्या कर चुके हैं। आने वाले समय में किसानों की मदद होने जा रही है। बीजेपी वाले हमारी आपकी जान और संविधान के पीछे पड़े हैं। संविधान बचेगा तो हमें नौकरी मिलेगी, PDA परिवार का सम्मान बढ़ेगा।

साथ ही कहा, INDIA गठबंधन पक्की नौकरी दिलाएगा, PDA परिवार इनको हक दिलाएगा, PDA परिवार NDA को हराएगा। 4 चरणों में बीजेपी का सफाया हो गया है, 7 वें चरण तक जनता इनको हटाने का काम करेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...