1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral video: प्रयागराज में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जनसभा में बड़ी संख्या में जुटे समर्थक, भीड़ हुई बेकाबू

Viral video: प्रयागराज में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जनसभा में बड़ी संख्या में जुटे समर्थक, भीड़ हुई बेकाबू

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के फूलपुर में आज रविवार को  सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और राहुल गांधी की संयुक्त रैली थी। इस दौरान जमकर हंगामा औऱ भगदड़ का वीडियो सामने आया है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के फूलपुर में आज रविवार को  सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और राहुल गांधी की संयुक्त रैली थी। इस दौरान जमकर हंगामा औऱ भगदड़ का वीडियो सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार्यकर्ता बैरिकेडिंग फांदकर स्टेज के पास पहुंच गए। बेकाबू भीड़ देख राहुल गांधी और अखिलेश जनसभा को संबोधित किये बिना ही वापस चले गए।

पढ़ें :- इन्हें 'वोट चोरी' पर विपक्ष, युवा और GenZ ने घेर लिया तो अब इन्होंने Delimitation bill का निकाला लिया नया प्लान: राहुल गांधी

पढ़ें :- Rahul Gandhi Delimitation Bill : राहुल गांधी ने परिसीमन बिल को लेकर सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा - कांग्रेस ने वोट चोरी पर सरकार को फंसा दिया

रैली फूलपुर के पड़िला महादेव फाफामऊ में किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अखिलेश यादव और राहुल गांधी हेलीकप्टर से पहुंचे थे। उन्हें देखने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। राहुल गांधी और अखिलेश यादव के मंच पर पहुंचते ही भीड़ बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसने लगे। कुछ कार्य़कर्ता तो मंच पर पहुंच गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अखिलेश और राहुल गांधी के पहुंचते ही भीड़ ने पहलेहेलीपैड के पास लगी बैरिकेडिंग तोड दी। इसके बाद जब राहुल गांधी और अखिलेश मंच पर पहुंचे तो सबसे पहले डी के सामने वाली बैरिकेडिंग टूटी और भीड़ अंदर घुस गई। रैली में लगे  सुरक्षाकर्मियों के पसीने छूट गए। इसी बीच चारो तरफ की बैरिकेडिंग टूटने लगी। सोशल मीडिया में कई वीडियो वायरल हो रहे है जिसे रैली का बताया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...