Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. Bigg Boss 19
  3. Bigg Boss 19: वाइल्ड कार्ड एंट्री ले रहा है ये पूर्व कंटेस्टेंट? अमाल और अभिषेक के ग्रुप पर पड़ेगा भारी असर

Bigg Boss 19: वाइल्ड कार्ड एंट्री ले रहा है ये पूर्व कंटेस्टेंट? अमाल और अभिषेक के ग्रुप पर पड़ेगा भारी असर

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

फेमस टीवी शो बिगबॉस 19  लगातार लाईमलाइट में बना हुआ  है। शो में आय दिन नए नए ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहा  है। बिग बॉस 19 के अब तक की सफर में घरवाले दो ग्रुप में बंट चुके हैं। एक तरफ अमाल मलिक हैं और दूसरी तरफ अभिषेक बजाज और उनके दोस्त यार। शो से बाहर इनके फैंस दोनों ही ग्रुप को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। लेकिन अब वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर बड़ी खबर सामने आई है । ये एंट्री इन दोनों ही ग्रुप के रिश्तों को बदल सकती है। एक  नयी रिपोर्ट आई है जिसमें बताया गया है कि तो बिग बॉस 18 के फाइनलिस्ट में से एक फिटनेस इन्फ्लुएंसर रजत दलाल इस सीजन में भी एंट्री कर सकते हैं।

पढ़ें :- Bigboss 19 : अशनूर कौर के बाद ये कंटेस्टेंट होगा बेघर , फिनाले से पहले बड़ा एलिमिनेशन ट्विस्ट

वाइल्ड कार्ड एंट्री बिग बॉस की खबर देने वाले सोशल मीडिया पेज ने ये जानकारी दी है कि आने वाले दिनों में रजत दलाल शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकते हैं। हालांकि, इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही ये जानकारी भी सामने नहीं आई कि रजत किसी मकसद से शो में आ रहे हैं और कितने समय तक इसका हिस्सा बनकर घर में रहेंगे। लेकिन अगर रजत आते हैं तो मेकर्स को जबरदस्त टीआरपी जरूर मिल सकती है।

इसलिए हैं मशहूर रजत दलाल

अपने गुस्सैल रवैए के लिए जाने जाते हैं। बिग बॉस 18 में उन्हें ऑडियंस से मिला-जुला रिएक्शन मिला था। अब शो में उनकी एंट्री की खबर ने उनके फैंस को खुश कर दिया है। बिग बॉस देखने वाली ऑडियंस ये जानने के लिए एक्साइटेड है कि रजत एंट्री के बाद अभिषेक के ग्रुप में जाते हैं या अमाल के दोस्त बनते हैं।

पढ़ें :- Bigg Boss 19 Finale: कब होगा बिगबॉस का फ़िनाले , सलमान खान के शो की तारीख और टाइमिंग का बड़ा अपडेट
Advertisement