Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. जमुई में छात्रा का प्राईवेट पार्ट टच करने वाला मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली: अब तक 6 गिरफ्तार

जमुई में छात्रा का प्राईवेट पार्ट टच करने वाला मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली: अब तक 6 गिरफ्तार

By Harsh 
Updated Date

बिहार।  जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नंदन यादव को पकड़ लिया है। कार्रवाई के दौरान उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक नंदन मड़वा पहाड़ी के आसपास छिपा हुआ था यह वही जगह है जहां दोनो छात्र घूमने गए थे। उसकी तलाश में टीम वहां पहुंची थी। पुलिस के मुताबिक इस घृणित कृत्य में अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए है। जिसमें 3 की उम्र 35से40 के बीच है वहीं, 3 नाबालिग बताए जा रहें है।

पढ़ें :- दिल्ली: पुलिस वाले बनकर नाबालिग छात्रा से गैंगरेप करने वाले एक आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, दो फरार

घेराबंदी के बीच भागने की कोशिश

पुलिस के अनुसार, टीम ने इलाके की घेराबंदी कर नंदन को पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान उसने मौके से निकलने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई और उसके बाएं पैर में गोली लगी। हालांकि, मुठभेड़ की पूरी परिस्थितियों को लेकर पुलिस की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

मामला 19 सितंबर की शाम का है। मड़वा पहाड़ी से लौट रहे 10वीं कक्षा के दो नाबालिग छात्रों को युवकों के एक समूह ने रास्ते में रोक लिया था। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज की और आरोपियों की पहचान शुरू की। मामले में पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

वीडियो से खुला मामला, अब तक कई गिरफ्तार

पढ़ें :- होशियारपुर में दिनदहाड़े फायरिंग से मचा हड़कंप, व्यापारी को बनाया निशाना

पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की है। शुरुआती कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था और बाकी संदिग्धों की तलाश जारी थी। पुलिस ने वीडियो के जरिए नाबालिग पीड़िता की पहचान सार्वजनिक करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की है।

Advertisement