पटना। पटना जंक्शन (Patna Junction) के समीप स्थित दो बड़ी इमारतों में भीषण आग लग गई है। बता दें कि यह हादसा गुरुवार की सुबह साढ़े दस बजे हुआ है, जिसके बाद स्टेशन और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दो बड़ी इमारतों में एक होटल पाल (Pal Hotel) है। छह की मौत होने की खबर है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
प्रत्यक्षदर्शी स्टाफ रंजन ने बताया कि गैस सिलेंडर से लगी आग। चाउमीन व अन्य फास्ट फूड बनाने के लिए नया सिलेंडर बदलने के लिए लाया। तो वो पहले से लीक थी। तभी पहले से जल रही गैस से उसमें भी आग पकड़ ली। स्टाफ ने तीन कार्बन डाइऑक्साइड का सिलिंडर इस्तेमाल किया गया। फिर भी नहीं बूझ पाई। फिर तेज आवाज लगाते बाहर निकलकर भागे। एक गैस भी ब्लास्ट। अभी अंदर में 10 से 12 गैस सिलेंडर मौजूद।
#पटनाजंक्शन #Patna #PalHotel #PatnaJunction #Bihar #BiharNews #Firebroke pic.twitter.com/BLJ6UPLWw1
— santosh singh (@SantoshGaharwar) April 25, 2024
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
इस बीच दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। मौके पर तैनात अग्निशमन पदाधिकारी और कर्मी आग बुझाने के काम में जुटे हैं। आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई है। अग्निशमन विभाग आसपास के फायर स्टेशनों से दमकल का प्रबंध कर रहा है। होटल पाल के पास स्थित मकानों पर पुलिस और फायर फाइटर्स पहुंच गए हैं। लोगों को निकालने के बाद एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के वरीय पदाधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। आग बुझाने का प्रयास और रेस्क्यू का काम जारी है।