Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. Bihar Politics: कन्हैया कुमार पर पर दांव लगा सकती है कांग्रेस, जानें प्रदेश अध्यक्ष की रेस में क्यों है नाम आगे?

Bihar Politics: कन्हैया कुमार पर पर दांव लगा सकती है कांग्रेस, जानें प्रदेश अध्यक्ष की रेस में क्यों है नाम आगे?

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bihar Politics: बिहार कांग्रेस (Bihar Congress) के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा (Madan Mohan Jha) के इस्तीफे के बाद पार्टी ने नए चेहरे की तलाश शुरू कर दी है। नए अध्यक्ष में कई नामों की चर्चांए भी तेज हो गईं हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो बिहार कांग्रेस अध्यक्ष के नाम में कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) का नाम भी चर्चाओं में हैं। कहा जा रहा है कि अगर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की इच्छा के अनुसार पार्टी फैसला करती है तो कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) प्रदेश अध्यक्ष बन सकते हैं।

पढ़ें :- कोविशील्ड वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से बीजेपी ने चंदा वसूलकर जनता के जान की लगाई बाज़ी, मामले की हो न्यायिक जांच : अखिलेश यादव

हालांकि, अभी कई दिग्गज नेता प्रदेश अध्यक्ष को लेकर अपने दावे कर रहे हैं। बता दें कि, बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाने के बाद मदन मोहन झा (Madan Mohan Jha) ने करीब चार साल बाद इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, पार्टी की तरफ से इस पर कोई औपचारिक बयान नहीं आया है। पार्टी सूत्रों ने दावा किया कि अगर राहुल गांधी की इच्छा के अनुसार फैसला लिया गया तो कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) भी पार्टी की पंसद हो सकते हैं।

इसके कारण कांग्रेस और राजद की राहें अलग हो सकती हैं। दरअसल, कहा जा रहा है कि तेजस्वी यादव प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। कन्हैया कुमार भूमिहार वर्ग से आते हैं और पार्टी मानती है कि वह भाजपा नीत राजग से असंतुष्ट युवाओं में नयी ऊर्जा भर सकते हैं।

 

पढ़ें :- Delhi School Bomb Threat : दिल्ली-एनसीआर के 100 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी
Advertisement