1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi School Bomb Threat : दिल्ली-एनसीआर के 100 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी

Delhi School Bomb Threat : दिल्ली-एनसीआर के 100 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी

राजधानी दिल्ली-एनसीआर के 100 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल आया है। इन स्कूलों में डीपीएस, मदर मैरी और एमिटी समेत कई नामी स्कूल शामिल है। बताया जा रहा है कि ईमेल सुबह के वक्त आया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR)  के 100 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल आया है। इन स्कूलों में डीपीएस, मदर मैरी और एमिटी समेत कई नामी स्कूल शामिल है। बताया जा रहा है कि ईमेल सुबह के वक्त आया है। स्कूलों ने तुरंत इसकी सुचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस और बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची।

पढ़ें :- IRCTC Money Laundering Case : लालू परिवार को बड़ा झटका, राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय

पुलिस ने तुंरत सभी स्कूलों के कैंपस को खाली कराकर सर्च अभियान चलाया। वहीं, स्कूल मैनेजमेंट ने संदेश भेजकर अभिभावकों को इसकी जानकारी दी और बच्चों को घर ले जाने का अनुरोध किया। जिसके बाद अभिभवकों में खलबली मच गई। वे बच्चों को घर ले जाने के लिए स्कूल पहुंचने लगे।

इन नामी स्कूलों को दी बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली के द्वारका में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित मदर मैरी स्कूल, संस्कृति स्कूल और पुष्प विहार स्थित एमिटी स्कूल को भी ईमेल के जरिए धमकी दी गई है। इसके अलावा छावला के सेंट थॉमस, सरिता विहार के जीडी गोयनका, बाबा हरिदास नगर के एवरग्रीन पब्लिक स्कूल और द्वारका के सचदेवा ग्लोबल स्कूल की भी धमकी मिली है। दिल्ली के अलावा नोएडा के दिल्ली पब्लिक स्कूल को भी धमकी भरा ईमेल मिला है। इन स्कलों के अलावा भी दिल्ली एनसीआर (Delhi-NCR ) में कई स्कूलों को धमकी दी गई है।

एक ही ईमेल से स्कूलों को धमकी भेजी गई

पढ़ें :- बंदरगाह पर खड़े जहाज में अचानक लगी आग, हादसे में कम से कम 20 लोगों की मौत

पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के कई स्कूलों में बम की धमकी मिली है। शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि कल से अब तक कई जगहों पर ईमेल भेजा गया है। और यह एक ही पैटर्न पर लग रहा है। इस ईमेल में डेटलाइन नहीं है। एक ही ईमेल को कई जगह भेजा गया है।

डीसीपी साउथ वेस्ट रोहित मीना (DCP South West Rohit Meena) ने कहा कि हमें जानकारी मिली कि सुबह करीब 4:15 बजे कई स्कूलों को एक ही ईमेल भेजा गया था। हमने कार्रवाई की और स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया। छात्रों को घर वापस भेजा गया। सभी स्कूलों में जांच चल रही है और हमारी तकनीकी शाखा ईमेल की जांच कर रही है, ऐसा लगता है कि यह एक सामूहिक ईमेल है। मैं छात्रों और अभिभावकों से शांत रहने का अनुरोध करना चाहता हूं घबराने की जरूरत नहीं है। हम प्रत्येक स्कूल की जांच करा रहे हैं और स्कूल प्रशासन के संपर्क में हैं।

इन स्कूलों को मिली धमकी

डीपीएस स्कूल, रोहिणी

डीपीएस स्कूल, वसंत कुंज

पढ़ें :- आरक्षण विसंगतियों को दूर कर 1 जून 2020 से प्रभावी नियुक्ति दे योगी सरकार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : संजय सिंह

डीपीएस स्कूल, द्वारका

डीपीएस स्कूल, नोएडा

डीएवी स्कूल, पीतमपुरा

डीएवी स्कूल, दक्षिण पश्चिम दिल्ली

डीएवी स्कूल, पूर्वी दिल्ली

संस्कृति स्कूल, नई दिल्ली

पढ़ें :- BCCI ने अफगानिस्तान के खिलाफ T20Is और एशियन गेम्स के लिए स्क्वाड में किया बड़ा बदलाव, Harshit Rana की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका

एमिटी स्कूल, पुष्प विहार

ग्रीन वैली स्कूल, नजफगढ़

मदर मैरी स्कूल, मयूर विहार

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...