Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. बिहार की गरिमा पर हुआ हमला, भाजपा मंत्री के पति को बिहार ले आओ दूंगा दस लाख का ईनाम-विधायक आईपी गुप्ता

बिहार की गरिमा पर हुआ हमला, भाजपा मंत्री के पति को बिहार ले आओ दूंगा दस लाख का ईनाम-विधायक आईपी गुप्ता

By Satish Singh 
Updated Date

पटना। उत्तराखंड के भाजपा मंत्री के पति द्धारा दिया गया विवादित बयान अब राजनीतिक तुल पकड़ चुका है। बिहार के एक विधायक ने मंत्री के पति पर दस लाख का ईनाम घोषित कर दिया है। इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी के प्रमुख और सहरसा विधायक आईपी गुप्ता ने कहा कि मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू को पकड़ कर बिहार लाने पर दस लाख रुपए ईनाम के रूप में देने की घोषण की है। वहीं बिहार की राज्य महिला आयोग ने स्वतः ही इस मामले को संज्ञान में ले लिया और उत्तराखण्ड सरकार को नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है। म​हिला आयोग ने मंत्री के पति के बयान को महिलाओं के स्वाभिमान पर हमला बताया है।

पढ़ें :- उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू, बोले- बिहार में 20-25 हजार रूपए में मिल जाती हैं लड़कियां

बता दे कि कुछ दिनों पहले उत्तराखंड की भाजपा सरकार में मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू ने बिहार की महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया था उन्होने कहा ​था कि अगर शादी नहीं हो पा रही है तो हम बिहार से लड़की ले आएंगे, वहां 20-25 हजार रुपए में लड़की मिल जाएगी। उनके इस बयान के बाद इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी के प्रमुख और सहरसा विधायक आईपी गुप्ता ने इसे बिहार की गरिमा पर हमला बताया है। उन्होने कहा कि जो भी व्यक्ति गिरधारी लाल साहू को पकड़कर बिहार लाएगा, उसे दस लाख का इनाम दिया जाएगा। विधायक आईपी गुप्ता के बयान के बादा विवाद और गरमा गया है।

वहीं बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा (Apsara, Chairperson of Bihar State Women’s Commission) ने गिरधारी लाल साहू की टिप्पणी पर कहा कि उनका बयान बेहद निंदनीय है। यह बयान उनकी मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है। उनकी पत्नी उत्तराखंड सरकार में मंत्री हैं। फिर भी वो महिलाओं के बारे में ऐसा बयान कैसे दे सकते हैं। उन्हें सार्वजनिक रूप से बिना किसी शर्त माफी मांगनी चाहिए।

Advertisement