Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बिहार में खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने दिया स्थानीय खेलों को उड़ान, खिलाड़ियों को मिलेगी सीधे DSP की नौकरी

बिहार में खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने दिया स्थानीय खेलों को उड़ान, खिलाड़ियों को मिलेगी सीधे DSP की नौकरी

By Sushil Sah 
Updated Date

पश्चिम चंपारण, बेतिया। श्रेयसी सिंह जो बिहार की खेल एवं उद्योग मंत्री है, ने दावा किया है कि अब राज्य सरकार खेल की आधारभूत संरचना को मजबूत करते हुए और नई औद्योगिक नीति को धरातल पर लाकर बिहार को लगातार खेल और उद्योग के क्षेत्र में तीव्रता से आगे बढ़ा रही है। बेतिया मैदान में ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए श्रेयसी सिंह ने राज्य के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए बहुत सारी बड़ी घोषणाएं भी की।

पढ़ें :- समस्तीपुर में अब सड़क की कैटेगरी तय करेगी आपके मकान का टैक्स, जानें नई दरें

अपनी घोषणाओं में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार में प्रतिभाओं कमी नहीं है, यदि उन्हें सही मंच और सुविधाएं मिलें। इसके अलावा उन्होंने घोषणा कि ओलंपिक या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले बिहार के खिलाड़ियों को सीधे डीएसपी (Deputy Superintendent of Police ) की नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत पदक विजेताओं को सुरक्षित भविष्य भी दिया जा रहा है। बिहार जल्द ही अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी कर सके इसके लिए ग्रामीण स्तर की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए उच्च विद्यालयों को एकलव्य सेंटरों से जोड़ा जा रहा है और राज्य में विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं तैयार की जा रही हैं। इसके अलावा युवाओं के पलायन को रोकने और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के लिए के लिए राज्य सरकार बड़े कदम उठा रही है। उद्योगों का बड़ा नेटवर्क स्थापित करने के लिए पूरे बिहार में 14,000 एकड़ से अधिक भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा अब महज एक महीने के भीतर उद्योगों के लिए सभी जरूरी क्लीयरेंस और लाइसेंस दिए जा रहे हैं। मंत्री ने बताया कि ऐसा निवेशकों को आकर्षित करने के लिए किया जा रहा है।

चंपारण बनेगा नया औद्योगिक हब

उद्योग मंत्री ने विशेष रूप से चंपारण का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार की बेतिया राज की 500 एकड़ भूमि और पूरे चंपारण में कुल 1,500 एकड़ भूमि पर औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने की योजना है। इस क्षेत्र में बंद पड़ी चीनी मिलों को दोबारा शुरू करने और नए उद्योग लगाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के लिए राज्य से बाहर न जाना पड़े। इस कार्यक्रम के बीच मंत्री ने अलग—अलग क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवाओं और स्थानीय खिलाड़ियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया।

पढ़ें :- IMD Rain Alert : यूपी-बिहार, दिल्ली-राजस्थान समेत 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 80 किमी/घंटा तक तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी
Advertisement