Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Biparjoy Alert : चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ ने बदला रास्ता, भारत के इस राज्य में भीषण की तबाही की आशंका

Biparjoy Alert : चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ ने बदला रास्ता, भारत के इस राज्य में भीषण की तबाही की आशंका

By Abhimanyu 
Updated Date

अहमदाबाद। अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ ने अपना रास्ता बदला लिया है। इस चक्रवाती तूफान के पाकिस्तान के तट की ओर जाने की आशंका थी, लेकिन अब यह उत्तर-पूर्व की दिशा की ओर बढ़ता दिख रहा है। जिसके बाद भारत के तटीय क्षेत्र से बिपरजॉय टकरा सकता है। ऐसे में भयंकर तबाही की आशंका जताई जा रही है।

पढ़ें :- IMD Rain Alert : देश के 14 राज्यों में बरसेंगे बदरा; 3 प्रदेशों में होगी बर्फबारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ 15 जून को उत्तरी गुजरात के तट से सकता है। जिसके कारण तट पर अरब सागर में 2-3 मीटर तक ऊंची लहरों के उठने की आशंका है। इसको लेकर भयंकर तबाही की चेतवानी दी गयी है। विभाग की ओर से आशंका जताई गयी है कि चक्रवाती तूफान के कारण गुजरात के पश्चिमी तटीय जिलों में भयंकर बारिश और बाढ़ जैसी प्रकृति आपदाएं आ सकती हैं। जिससे घरों, सड़कों और फसलों को काफी नुकसान हो सकता है। इस दौरान 150 किमी की रफ्तार से तेज हवाओं के बहने की संभावना है।

Advertisement