Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. भाजपा ने चुनाव के लिए उम्मीदवारों का किया ऐलान, दो हिन्दू और एक मुस्लिम चेहरे को उतारा

भाजपा ने चुनाव के लिए उम्मीदवारों का किया ऐलान, दो हिन्दू और एक मुस्लिम चेहरे को उतारा

By Abhimanyu 
Updated Date

Jammu and Kashmir Rajya Sabha Elections: जम्मू कश्मीर की चार राज्यसभा की सीटों पर चुनाव के लिए भाजपा ने तीन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। जिसमें भाजपा ने जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष सतपाल शर्मा समेत दो हिन्दू और एक मुस्लिम चेहरों को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। यह चुनाव 24 अक्टूबर को होने वाला है।

पढ़ें :- ट्रेड डील के जरिए सरकार किसानों को करना चाहती है कमजोर, अमेरिका के साथ की गई है ये एकतरफा डील: सचिन पायलट

भाजपा ने जम्मू-कश्मीर राज्यसभा चुनाव के लिए सतपाल शर्मा के अलावा, गुलाम मोहम्मद मीर और राकेश महाजन अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इसमें दिलचस्प बात यह है कि राज्य में संख्या बल के हिसाब से नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन को तीन सीटों पर बढ़त हासिल है, जबकि भाजपा की एक सीट पर बढ़त है। इसके बावजूद भाजपा ने तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं।

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : जिम्बाब्वे ने वर्ल्ड कप में किया एक और बड़ा उलटफेर, पहले ऑस्ट्रेल‍िया, अब श्रीलंका को धूल चटाई , ग्रुप बी में पहले स्थान पर किया क्वालीफाई

इससे पहले जम्मू-कश्मीर में सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस ने शुक्रवार राज्यसभा चुनाव के लिए अपने तीन उम्मीदवारों के नामों की ऐलान किया था। पूर्व विधायक चौधरी रमजान, सज्जाद किचलू और पार्टी कोषाध्यक्ष शमी सिंह ओबेरियो को उम्मीदवार बनाया है, जबकि चौथी सीट के लिए कांग्रेस के साथ बातचीत चल रही है।

बता दें कि 90 सदस्यीय जम्मू-कश्मीर विधानसभा में, नेशनल कॉन्फ्रेंस के 41 विधायक हैं, उसके बाद भाजपा के 28, कांग्रेस के 6, पीडीपी के 3, माकपा, जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस और आम आदमी पार्टी के 1-1 और 7 निर्दलीय विधायक हैं।

Advertisement