BJP Candidates 3rd List: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करने के कुछ घंटों बाद, भाजपा ने बुधवार को पार्टी उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट भी जारी कर दी। इसके साथ ही पार्टी ने अब बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 101 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
पढ़ें :- BJP candidates List: पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने जारी की 19 प्रत्याशियों की एक और लिस्ट, देखिए किसको कहां से मिला टिकट
दरअसल, एनडीए में सीट शेयरिंग के तहत भाजपा 101 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। भाजपा उम्मीदवारों की तीसरी सूची में पार्टी ने रामनगर से नंद किशोर राम, हरसिद्धि से कृष्णनंदन पासवान, पीरपैंती से मुरारी पासवान और मोहनिया से संगीता कुमारी को मैदान में उतारा है, ये सभी एससी-आरक्षित सीटें हैं। इस बीच, संजय पांडे नरकटियागंज से, सतीश कुमार यादव राघोपुर से, भरत बिंद भभुआ से और अशोक कुमार सिंह रामगढ़ से चुनाव लड़ेंगे।
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर चयनित प्रत्याशियों की तृतीय सूची जारी की जा रही है।
सभी को हार्दिक बधाई एवं विजयश्री की अग्रिम शुभकामनाएं।#आएगी_NDA pic.twitter.com/uD2WV0Aqxr
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) October 15, 2025
पढ़ें :- अखिलेश यादव ने चला मास्टरस्ट्रोक, ‘PDA’ के ‘A’ का बताया नया मतलब
भाजपा उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट
1- रामनगर से नंदकिशोर राम
2- नरकटियागंज से संजय पांडेय
3- बगहा से राम सिंह,
पढ़ें :- संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू; सरकार पेश करेगी 14 विधेयक, विपक्ष SIR पर मोर्चाबंदी के लिए तैयार
4- लोरिया से विनय बिहारी
5- नौतन से नारायण प्रसाद
6- चनपटिया से उमाकांत सिंह
7- हरसिद्धि से कृष्णा नंदन पासवान
8- कल्याणपुर से सचिंद्र प्रसाद सिंह
9- चिरैया से लालबाबू प्रसाद गुप्ता
पढ़ें :- 'वे SIR पर हाउस में हंगामा कर सकते हैं...' संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सर्वदलीय बैठक के बाद दिया बड़ा बयान
10- कोचाधामन से वीना देवी
11- बायसी से विनोद यादव
12- राघोपुर से सतीश कुमार यादव
13- बिहपुर से कुमार शैलेंद्र
14- पीरपैंती से मुरारी पासवान
15- रामगढ़ से अशोक कुमार सिंह
16- मोहनिया से संगीता कुमारी
पढ़ें :- राहुल गांधी बोले- हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था
17- भभुआ से भारत बिंद
18- गोह से रणवीर सिंह