Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. शाजिया इल्मी और प्रेम शुक्ला को भाजपा ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए राष्ट्रीय प्रवक्ता

शाजिया इल्मी और प्रेम शुक्ला को भाजपा ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए राष्ट्रीय प्रवक्ता

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भाजपा ने शाजिया इल्मी और प्रेम शुक्ला को बड़ी जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने के बाद उन्हें लोग बधाई दे रहे हैं। शाजिया इल्मी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

पढ़ें :- रामलला के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने शुरू किया रोड शो, कहा-आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का अभिनंदन

बता दें कि, दोनों नेता मीडिया में अपनी पार्टी का पक्ष बेवाकी से रखते हैं। इस समय पार्टी के 25 राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं जिनमें मीडिया विभाग के प्रमुख और मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी शामिल हैं।

पढ़ें :- जब ‘मन की बात’ हो सकती है, तो ‘मन की बारात’ क्यों नहीं...अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

वहीं, राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने पर शाजिया इल्मी ने पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया है। शाजिया इल्मी ने लिखा, ‘आधिकारिक प्रवक्ता बनने का दायित्व देने के लिए मैं आपके प्रति बेहद शुक्रगुजार हूं। धन्यवाद। सभी देशवासियों को ईद मुबारक।’

 

Advertisement