Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. BJP समझ गई है राहुल गांधी हैं उनके लिए खतरा, विपक्षी एकता पर भी थरूर ने कही चौंकाने वाली बात

BJP समझ गई है राहुल गांधी हैं उनके लिए खतरा, विपक्षी एकता पर भी थरूर ने कही चौंकाने वाली बात

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद विपक्ष एकजुट होता दिख रहा है। इस बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Congress MP Shashi Tharoor) का बेहद ही चौंकाने वाला बयान आया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद विपक्षी एकता की लहर का स्वागत है। यह चौंकाने वाली है।

पढ़ें :- Exit Poll: एग्जिट पोल्स में एक बार फिर मोदी सरकार, सर्वे में NDA की लहर

उन्होंने हालिया विपक्षी एकता की लहर का स्वागत करते हुए कहा कि, कांग्रेस हकीकत में वह आधार बनेगी, जिसके चारों ओर अन्य पार्टियां जुटेंगी। लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर वह पार्टी नेतृत्व में होते, तो वह इसके बारे में बात नहीं करते और 2024 के आम चुनाव में भाजपा से मुकाबला करने के लिए गठबंधन के संयोजक की भूमिका निभाने के लिए छोटे दलों में से किसी एक को प्रोत्साहित करते।

इसके साथ ही कांग्रेस नेता शशि थरूर  (Shashi Tharoor) ने भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी इससे घबरा गई है। उन्होंने कहा कि सालों तक बीजेपी ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  का मजाक उड़ाने की कोशिश की, लेकिन अब उन्हें एहसास हुआ कि वह उनके लिए एक गंभीर खतरा हैं।

 

 

पढ़ें :- पापा ने वॉर तो रुकवा दी, सोशल मीडिया पर नहीं रुकवा पाए मीम : सुप्रिया श्रीनेत
Advertisement