लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जौनपुरी में हुई युवक की हत्या पर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, प्रशासन अगर जनता की सुनने लगे तो आज जो घटना जौनपुर में हुई है ऐसी घटना नहीं होगी। प्रशासन और सरकार के लोग न्याय नहीं दे पा रहे हैं।
पढ़ें :- Video Viral- जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान संदिग्ध वस्तु दिखने पर भागा यात्री, सीआईएसएफ के सतर्क जवान ने दौड़ाकर पकड़ा
इसके साथ ही कहा, PDA की ताकत से घबराकर के ये नारा दिया गया है। PDA की बढ़ती हुई ताकत से बीजेपी घबराई हुई है। PDA परिवार वो है जो सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाना चाहता है, जो सामाजिक सद्भाव को आगे बढ़ाना चाहता है। बीजेपी सरकार की स्ट्रैटेजी बहुत साफ है, पहले तो झूठा फंलाओं और फिर मीडिया के माध्यम से बदनाम कर दो।
उन्होंने कहा, यह नौ के नौ चुनाव भारतीय जनता पार्टी के लोग हारने जा रहे हैं। PDA की ताकत बढ़ती चली जा रही है, PDA से लोग जुड़ते चले जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के लोगों के पास कोई काम नहीं है। नौकरी नहीं दे पा रहे हैं, लगातार महंगाई बढ़ रही है, आरक्षण से खिलवाड़ हो रहा है और संविधान को समय-समय पर यह लोग चोट पहुंचा रहे हैं।