लखनऊ। समाजसेवी और भाजपा के युवा नेता विवेक मौर्य अपने क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। अब उन्होंने शिक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, एसडीएम अकबरपुर विशाल सारस्वत के साथ उन्होंने सोमवार को केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अंबेडकरनगर जिले में उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व छात्रों के हित में शीघ्र केंद्रीय विद्यालय के निर्माण की मांग करते हुए इस से जुड़ी औपचारिकताओं का शीघ्र पूरा किए जाने का निवेदन किया।
पढ़ें :- अखिलेश यादव का पीएम मोदी पर सीधा अटैक, बोले- कहीं ऐसा न हो कि झूठा विश्व गुरु आप से कहें रोटी का साइज भी छोटा कर लो
साथ ही, केंद्रीय शिक्षा मंत्री को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का पत्र व आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराते हुए शीघ्र ही मंज़ूरी देने का आग्रह किया। इस पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने तत्काल ही अधिकारियों को अकबरपुर में शीघ्र केंद्रीय विद्यालय के निर्माण संबंधी औपचारिकताओं को पूरा करने का निर्देश दिया।
विवेक मौर्य ने शिक्षा मंत्री को अवगत कराया कि, अम्बेडकरनगर में केंद्रीय विद्यालय की मांग वर्षों से लंबित और बहुप्रतीक्षित है और विद्यार्थियों के हित में इसका शीघ्र निर्माण अतिआवश्यक है। साथ ही, शिक्षा मंत्री को अवगत कराया कि स्थानीय प्रशासन द्वारा जिले में केंद्रीय विद्यालय के निर्माण संबंधी पूर्व की सभी अड़चनों का निस्तारण कर लिया गया है और सिझौली में इसके लिए 5 एकड़ भूमि चिह्नित कर ली गई है। भाजपा नेता विवेक मौर्य की इस पहल से वहां के छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी।