Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video-सुल्तानपुर में BJP नेता के भतीजे की दिनदहाड़े सीने में गोली मारकर हत्या, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दे रही है दबिश

Video-सुल्तानपुर में BJP नेता के भतीजे की दिनदहाड़े सीने में गोली मारकर हत्या, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दे रही है दबिश

By संतोष सिंह 
Updated Date

सुल्तानपुर। यूपी (UP) के सुल्तानपुर जिले (Sultanpur District) में भाजपा मंडल अध्यक्ष (BJP Mandal President) के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शहर के एक रेस्टोरेंट के बाहर युवक से विवाद हुआ। छोटी सी बात पर युवक ने गोली मार दी।

पढ़ें :- Dollar vs Rupee : पश्चिम एशिया की जंग में रुपया बेदम, डॉलर के मुकाबले टूटकर रिकॉर्ड लो 94.93 पर पहुंचा, अब और कितना गिरेगा?

घटना कोतवाली नगर के पयागीपुर की है। दो के बीच कुछ देर तक हाथापाई हुई। नौबत ऐसी बिगड़ी की एक युवक ने दूसरे को गोली मार दी। गोली लगने से कोतवाली देहात थाना अंतर्गत पकड़ी गांव निवासी अभय प्रताप सिंह (23) की मौत हो गई। अभय भाजपा मंडल अध्यक्ष राम अभिलाख सिंह (BJP Mandal President Ram Abhilakh Singh) का भतीजा है। उसे साथी दोस्त अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल एके द्विवेदी, सीओ सिटी शिवम मिश्रा और एसपी सोमेन वर्मा अस्पताल पहुंचे।

पढ़ें :- Kaushambi News: कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं की भरी पिकप खड़े ट्राला से टकराई, 8 लोगों की मौत, कई घायल

आपसी विवाद में हुई घटना-एसपी

एसपी सोमेन वर्मा (SP Somen Verma) के अनुसार-घटना आपसी विवाद को लेकर हुई। कारण क्या था ये आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही सामने आएगा। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम में भेजकर विधिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।

Advertisement