Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. समाज के अंदर फूट डालकर भाजपा के लोग अपनी सत्ता बनाए रखना चाहते हैं…वीडियो शेयर कर अखिलेश यादव ने साधा निशाना

समाज के अंदर फूट डालकर भाजपा के लोग अपनी सत्ता बनाए रखना चाहते हैं…वीडियो शेयर कर अखिलेश यादव ने साधा निशाना

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, जहां-जहां भाजपा की सरकारें हैं, वहां समाज के बीच ऐसा वातावरण बनाया जा रहा है, जिसके बहकावे में आकर समाज के अंदर ही दुर्भावनापूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। जो तथाकथित राष्ट्रवादी हैं, वो दरअसल ‘राष्ट्रविवादी’ लोग हैं क्योंकि वो एक समाज के अंदर भी फूट डालकर, विवाद को जन्म देकर, बंटवारे की राजनीति को द्वेष से सींचकर, अपनी सत्ता बनाए रखना चाहते हैं।

पढ़ें :- 2017 से पहले सहकारिता क्षेत्र में प्रदेश के सबसे बड़े माफिया थे हावी....सीएम योगी का विपक्षी दल के नेताओं पर बड़ा हमला

समाज के हर वर्ग के लोगों को सचेत होना होगा कि वो इन सियासी भाजपाइयों के चक्कर में न पड़ें क्योंकि जो अपराध आप अंजाने में कर रहे हो, जब वो पुलिस कार्रवाई के चपेटे में आयेगा तो एक भी भाजपाई और उनका संगी-साथी दूर-दूर तक नज़र नहीं आयेगा क्योंकि सब जानते है और यह स्थापित सत्य है कि ’भाजपा किसी की सगी नहीं है’, इसीलिए नफ़रत से दूर रहिए क्योंकि नफ़रत से सबसे पहले और सबसे ज़्यादा नुक़सान उसी को होता है, जो नफ़रत करता है।

अखिलेश यादव ने आगे लिखा, समाज में ऊंच-नीच का भाव वही लोग बनाये रखना चाहते हैं जो सत्ता की ऊंची कुर्सी पर बैठे रहना चाहते हैं। समाज और राष्ट्र का सच्चा भला चाहनेवाले एक-दूसरे को लड़ाते नहीं है बल्कि आपसी वैमनस्य ख़त्म करने के लिए समझाते हैं, समझौते कराते हैं, समाज के बीच फैली दूरी को मिटाते हैं, सबको गले लगवाते हैं।

आशा है इस कांड के आरोपी भी सत्ताधारी भाजपा के इस गहरे षड्यंत्र को समझेंगे और अपने किये पर पछतावा व्यक्त करते हुए पीड़ित से क्षमायाचना करेंगे। आपस में मिलने से ही समाज का एका बनता है, और समाज की एकता से ही राष्ट्र बनता है। प्रतिक्रिया अंतहीन होती है। प्रतिक्रिया का मार्ग विनाश का मार्ग है। दुष्क्रिया का त्याग करेंगे तो प्रतिक्रिया होगी ही नहीं। अच्छे इंसान बनें और नेकी की राह पर चलें! इससे स्वयं भी शांति और सुकून मिलेगा और समाज और राष्ट्र में भी शांति और सौहार्द का वातावरण बनेगा।

 

पढ़ें :- UP IPS Transfer : योगी सरकार ने पुलिस विभाग में किया बड़ा फेरबदल, 11 जिलों के SSP- SP बदले, जानें किसको कहां मिली तैनाती?
Advertisement