Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. BJP MLA आशीष सिंह ‘आशू’ ने अपने छोटे भाई व अमर लोकतंत्र सेनानी स्व. शिवराज सिंह की पुण्यस्मृति में कवि सम्मेलन, कृषि व स्वास्थ्य मेला आयोजित करवाया

BJP MLA आशीष सिंह ‘आशू’ ने अपने छोटे भाई व अमर लोकतंत्र सेनानी स्व. शिवराज सिंह की पुण्यस्मृति में कवि सम्मेलन, कृषि व स्वास्थ्य मेला आयोजित करवाया

By santosh singh 
Updated Date

हरदोई। यूपी के हरदोई जिले की बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक आशीष सिंह “आशू” ने सोमवार को अपने छोटे भाई कृषि वैज्ञानिक स्व. आलोक सिंह “नीलू भैया” की सातवीं पुण्यतिथि व प्रख्यात शिक्षाविद व अमर लोकतंत्र सेनानी स्व. शिवराज सिंह की पुण्यस्मृति में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित करवाया। जिसका शुभारंभ यूपी सरकार में मंत्री बेबी रानी मौर्य, देश की प्रख्यात कवियत्री अनामिका जैन अंबर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संगीतमयी काव्यपाठ संध्या में साहित्य और संगीत प्रेमियों की शानदार उपस्थिति रही। आप सभी की रचनाओं की गूंज ने सभी को भाव-विभोर कर दिया।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

इससे पहले बीजेपी विधायक आशीष सिंह “आशू” अपने छोटे भाई स्व. आलोक ‘नीलू’ की सातवीं पुण्यतिथि पर सुबह 11 बजे जूनियर हाईस्कूल मैदान मल्लावां में दिव्य आलोक सेवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित विशाल कृषि एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन करवाया। जिसमें क्षेत्र सम्मानित क्षेत्रवासी अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर पुण्य आत्मा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement