1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 12 दिसंबर को अखिलेश यादव अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन, सपा नेता पवन पांडेय ने दी जानकारी

12 दिसंबर को अखिलेश यादव अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन, सपा नेता पवन पांडेय ने दी जानकारी

Akhilesh Yadav Ram Mandir Visit : पिछले महीने अयोध्या दौरे पर गए सपा प्रमुख अखिलेश यादव के राम मंदिर के दर्शन न करने पर भाजपा और उसके सहयोगियों ने उन्हें घेरा था। उस समय अपने राम मंदिर दर्शन की तारीख तय करने की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री पवन पांडेय को सौंपी थी। अब पवन पांडेय ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव के राम मंदिर दौरे को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश अपने परिवार की साथ 12 दिसंबर को अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करेंगे। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा ने वाराणसी में भारत रत्न बिस्मिल्लाह खान के घर पर बुलडोजर चलवाया

एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में सपा नेता पवन पांडेय ने बताया कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या जाएंगे। वह अपने पूरे परिवार के साथ राम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे। उनके साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव, बेटा और बेटी भी मौजूद रहेंगे। अखिलेश का यह दौरा धार्मिक होगा। वह अयोध्या में पूरा दिन बिताएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि अखिलेश राम मंदिर के दर्शन के बाद हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए जाएंगे और साधु-संतों व महंतों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह प्रसाद भी ग्रहण करेंगे।

राम मंदिर में चंदा चोरी कि जिक्र करते हुए पवन पांडेय ने कहा कि अखिलेश यादव रामलला और हनुमान जी से प्रार्थना करेंगे। वह उन लोगों के खिलाफ न्याय की विनती करेंगे, जिन्होंने राम मंदिर में चोरी की। बता दें कि अखिलेश यादव 8 अक्टूबर 2026 को अयोध्या में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय के पैतृक आवास श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने गए थे। इस दौरान पत्रकारों ने अखिलेश से रामलला के दर्शन को लेकर सवाल किया। इस पर उन्होंने कहा, “जो पूर्व में संकल्प लिया था मैंने… केदारेश्वर धाम के पूर्ण होने के बाद के राम मंदिर के दर्शन के लिए जाएंगे। लेकिन, साथ ही साथ मैं अपनी पार्टी नेता जिन्होंने हमें निमंत्रण पर बुलाया पवन पांडेय जी से कहूंगा कि एक तारीख निकलवाईये। हम सब दर्शन के लिए पहुंचेंगे।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...