Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. भाजपा सांसद ने सीएम ममता पर दिया बड़ा बयान, कहा- टीएमसी के नेतृत्व में गुंडों और जिहादियों का राज कायम हुआ

भाजपा सांसद ने सीएम ममता पर दिया बड़ा बयान, कहा- टीएमसी के नेतृत्व में गुंडों और जिहादियों का राज कायम हुआ

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भाजपा सांसद बिप्लब कुमार देब ने दक्षिण 24 परगना ज़िले के बसंती विधानसभा क्षेत्र में बसंती बाज़ार के पास भाजपा उम्मीदवार बिकाश सरदार के चुनाव प्रचार के दौरान भड़की हिंसा की कड़ी निंदा की है। उन्होंने जिहादियों और गुंडों पर इन हमलों की साज़िश रचने का आरोप लगाया है। सांसद देब ने दावा किया कि बड़ी संख्या में पहचाने गए हमलावरों ने पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमला किया और जब पुलिस ने दखल दिया तो उन पर भी हमला किया गया। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में हिंसा का माहौल बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में जिहादियों ने, जिनके नाम पहचान लिए गए हैं, हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला किया।

पढ़ें :- सीएम ममता और जनता के बीच परिवार जैसा रिश्ता, मेयर फिरहाद हकीम ने कहा भाजपा सांप्रदायिक पार्टी

भाजपा सांसद बिप्लब कुमार देब ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व में गुंडों और जिहादियों का जो राज कायम हुआ है। ममता ही इसकी वजह है, जो बसंती बाज़ार में देखने को मिला। देब ने पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने चुनाव आयोग और ज़िला कलेक्टर को औपचारिक रूप से पत्र लिखकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि मैं इसका कड़ा विरोध करता हूं और हमने इस मामले में चुनाव आयोग और डीसी को पत्र लिखकर मांग की है कि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। मैं पूरे भरोसे के साथ कहता हूं कि आज पश्चिम बंगाल में जो कुछ भी हो रहा है। वह ममता बनर्जी द्वारा प्रायोजित है। भाजपा नेता दिलीप घोष ने भी बसंती में चुनाव प्रचार के दौरान हुई हिंसा पर टीएमसी की कड़ी आलोचना की है। एक्स पर इस घटना का एक वायरल वीडियो साझा करते हुए घोष ने टीएमसी के गुंडों पर पुलिस के ठीक सामने भाजपा उम्मीदवार बिकाश सरदार पर बेरहमी से हमला करने का आरोप लगाया। घोष ने अपनी पोस्ट में कहा कि बसंती में चौंकाने वाली हिंसा! जब BJP उम्मीदवार बिकाश सरदार बसंती बाज़ार में चुनाव प्रचार कर रहे थे, तो TMC के गुंडों ने पुलिस के ठीक सामने उन पर बेरहमी से हमला किया। सिर्फ BJP कार्यकर्ताओं को, बल्कि पुलिस बल और एक एसआई को भी बेरहमी से पीटा गया। T

Advertisement