कासगंज। भाजपा सांसद की बहन ससुराल वालों ने बीच सड़क पर लाठी- डंडो से पीट दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में घर के बाहर ससुर और देवर भाजपा सांसद की बहन को पीट रहे है। वहीं स्थानीय लोग मौके पर तमाशबीन बने खड़े है। घटना रविवार दोपहर की बताया जा रही है। सांसद की बहन का आरोप है कि नहाते समय ससुर और देवर छत पर खड़े हो कर उसका वीडियो बना रहे थे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फर्रुखाबाद के भाजपा के सांसद मुकेश राजपूत की बहन रीना की शादी 17 साल पहले कासगंज के सहावर थाना क्षेत्र के अवंतीबाई नगर निवासी लक्ष्मण सिंह के बेटे रवेंद्र कुमार से हुई थीं पीड़िता रीना ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि रविवार दोपहर एक बजे वह आगन में नहा रही थी। इस दौरान ससुर लक्ष्मण सिंह और देवर गिरीश वीडियो बनाने लगे। इसका विरोध करने पर ससुर अपनी लाइसेंसी राइफल लेकर नीचे उतर आए और गंदी-गंदी गाली देकर गोली मार देने की धमकी देने लगे। इस दौरान ससुर ने राइफल की बट से मार भी दिया। जान बचाकर बाहर भागी तो देवर राजेश ने चाकू लेकर दौड़ा दिया और हमला भी कर दिया। किसी तरह जान बचाकर बाहर निकली तो देवर गिरीश ने उस पर सरिया से हमला कर दिया। इसके बाद उसके ससुर राइफल छोड़कर पीछा करते हुए बाहर आए और देवर के साथ मिलकर मारपीट करने लगे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो बना लिया। सहावर थाना प्रभारी चमन कुमार गोस्वामी ने बताया कि महिला से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। पीड़िता की ओर से तहरीर मिली है। ससुर लक्ष्मण और देवर राजेश व गिरीश पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पढ़ें :- अब देश और दुनिया का सबसे बड़ा उद्यमी भी निवेश करने के लिए गोरखपुर आ रहा : सीएम योगी
कासगंज में भाजपा सांसद मुकेश राजपूत की बहन को उनके ही ससुराल वालों ने बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा।
महिला को 4 सेकेंड में 5 डंडे मारे गए। उसके बाद दोनों देवरों ने भी उसे मारा.. एक ने सड़क पर बाल पकड़कर खींचा, तो दूसरे ने लोहे की रॉड और चाकू से हमला किया।
यह घटना योगी आदित्यनाथ… pic.twitter.com/uu13LhSwcq
— UP Congress (@INCUttarPradesh) September 8, 2025
पढ़ें :- अलगाववाद, अराजकता और हिंसा की प्रतीक नक्सली विचारधारा को कांग्रेस पार्टी की विखंडित-विभाजनकारी दृष्टि ने सदैव बढ़ावा दिया: सीएम योगी
कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर सरकार को घेरा
कांग्रेस पार्टी की उत्तर प्रदेश ईकाई ने भाजपा सांसद मुकेश राजपूत की बहन के साथ हुई मारपीट का वीडियो एक्स पर शेयर किया है। कांग्रेस पार्टी ने योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि यह घटना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन में महिलाओं की दयनीय स्थिति को उजागर करती है। अगर सांसद की बहन तक सुरक्षित नहीं है, तो फिर इस शासन में कोई भी महिला सुरक्षित कैसे हो सकती है। भाजपा का महिला सुरक्षा का ढोंग पूरी तरह बेनक़ाब हो चुका है। अब यह साफ हो गया है कि भाजपा सिर्फ़ नारे बेचती है, हकीकत में महिलाओं की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं दे सकती।