मैनपुरी। उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। मैनपुरी की करहल सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है। समाजवादी पार्टी ने इस सीट पर तेज प्रताप यादव को प्रत्याशी बनाया है। शुक्रवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की।
पढ़ें :- 'विपक्षी कप्तान से हाथ न मिलाना पूरी तरह से अनजाने में हुआ...' बांग्लादेश ने हैंडशेक विवाद पर दी सफाई
उन्होंने कहा, करहल में ऐतिहासिक परिणाम तेज प्रताप जी के पक्ष में आने जा रहा है। जहां ऐतिहासिक परिणाम समाजवादी पार्टी के पक्ष में होगा। वहीं, हार का ऐतिहासिक परिणाम भी भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आएगा। ये भाजपा वाले हवा बहुत बनाते हैं, याद किजिए लोकसभा चुनाव में क्या हवा बना रहे थे? आपको याद होगा भाजपा ने कितनी बतमीजी की थी लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाए।
साथ ही कहा, ये किसान को खाद नहीं दे पा रही है। इस सरकार ने एक भी बिजली का कारखाना नहीं लगाया। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की जो रणनीति है बीजेपी वाले उसी से पस्त हो गए। हम लोग मिलकर लड़ रहे हैं। इंडिया गठबंधन को मजबूत करेंगे और 2027 में भी इन्हें हराने का काम करेंगे।
"समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की जो रणनीति है बीजेपी वाले उसी से पस्त हो गए। हम लोग मिलकर लड़ रहे हैं। इंडिया गठबंधन को मजबूत करेंगे और 2027 में भी इन्हें हराने का काम करेंगे।"
— माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, करहल, मैनपुरी pic.twitter.com/IfK3kjq2P5
पढ़ें :- Mauni Amavasya : आज मौनी अमावस्या पर माघ मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुबह 8 बजे तक 1 करोड़ लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 25, 2024
अखिलेश यादव ने आगे कहा, भारतीय जनता पार्टी की सरकार इंटरनल सिक्योरिटी पे फेल है। हमारे बॉर्डर सिक्योरिटी पे फेल है। हमारे जो संबंध दुनिया में देशों से होते हैं उसमें सरकार फेल हुई है। यह ‘फेल सरकार’ को हटाने से ही हमारी सीमाएं सुरक्षित होंगी।
उन्होंने कहा, बीजेपी का गठबंधन हारने जा रहा है। महा हार होने जा रही है बीजेपी गठबंधन की। साथ ही कहा, जब बीजेपी महंगाई, बेरोजगारी, अग्निवीर जैसे मुद्दों पर जवाब नहीं होता है तो विवादित नारे देते हैं। ये उनकी लैब से ही ये तैयार होता है। इस चुनाव में पीडीए की रणनीति बीजेपी को किसी भी खराब नारे का मुकाबला करेगा। ब