Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भाजपा ने एक दशक में हरियाणा से उसकी समृद्धि, उसके सपने और शक्ति छीन ली : राहुल गांधी

भाजपा ने एक दशक में हरियाणा से उसकी समृद्धि, उसके सपने और शक्ति छीन ली : राहुल गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस ने शनिवार को हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर घोषणा पत्र लॉन्च किया। इसमें कांग्रेस की तरफ से कई दावे किए गए हैं। अब कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा, अपने चुने हुए ‘मित्रों’ को फायदा पहुंचाने के लिए हरियाणा का आत्मसम्मान तक छीन लिया।

पढ़ें :- 'बिहार में तख्तापलट, जनादेश के साथ धोखा', नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर कांग्रेस का बीजेपी पर हमला

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, भाजपा ने एक दशक में हरियाणा से उसकी समृद्धि, उसके सपने और शक्ति छीन ली। अग्निवीर से देशभक्त युवाओं की आकांक्षाएं छीन ली, बेरोज़गारी से परिवारों की हंसी छीन ली और महंगाई से महिलाओं की आत्मनिर्भरता। काले कानून ला कर किसानों का हक़ तक छीन लेने का प्रयास किया, तो नोटबंदी और गलत GST से लाखों छोटे व्यापारियों का मुनाफा छीन लिया।

उन्होंने आगे कहा, अपने चुने हुए ‘मित्रों’ को फायदा पहुंचाने के लिए हरियाणा का आत्मसम्मान तक छीन लिया। कांग्रेस की आने वाली सरकार ‘दर्द के दशक’ का अंत करेगी-हर हरियाणा वासी की उम्मीदों, आकांक्षाओं और ख्वाबों को पूरा करना हमारा संकल्प है। बचत से ले कर सेहत, अधिकारों की रक्षा से सामाजिक सुरक्षा, रोज़गार की बहार, हंसता खेलता हर परिवार – ये है कांग्रेस की गारंटी!

कांग्रेस ने किए ये बड़े वादे
. 2 लाख पक्की नौकरियां
. नशा मुक्त हरियाणा
. 25 लाख तक का मुफ्त इलाज
. महिलाओं को ₹2,000/माह
. गैस सिलेंडर ₹500 में
. गरीबों को 100 गज का प्लॉट
. ₹3.5 लाख की लागत से 2 कमरों का मकान
. बुजुर्ग, विधवा व दिव्यांग पेंशन ₹6,000
. OPS बहाल
. 300 यूनिट मुफ्त बिजली
. किसानों को MSP की गारंटी, तत्काल फसल मुआवजा
. जाति जनगणना, क्रीमी लेयर की सीमा ₹10 लाख

पढ़ें :- Rajya Sabha Elections 2026 : कांग्रेस ने छह उम्मीदवारों की सूची जारी की, अभिषेक मनु सिंघवी सहित इन नामों का किया एलान
Advertisement